Lockdown In Delhi: CM की अपील का नहीं दिखा असर, बस स्टेशनों पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़
नई दिल्ली, अप्रैल 20। राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते हेल्थ सिस्टम बुरी तरह से चरमरा गया है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 6 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की, जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। दिल्ली में लॉकडाउन लगते ही प्रवासी मजदूरों के पलायन का सिलसिला भी शुरू हो गया, जिसने पिछले साल मजदूरों के पलायन की तस्वीरों को एकबार फिर से ताजा कर दिया है। पिछले साल लगे लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों का जो हाल हुआ था, वो दर्दनाक था। हजारों-लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर को लौटना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई मजदूरों ने तो दम भी तोड़ दिया था।

Recommended Video
नहीं दिखा मुख्यमंत्री की अपील का असर
राजधानी दिल्ली में एकबार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला है। सोमवार को जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा की तो उन्होंने हाथ जोड़कर ये अपील भी की थी कि प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़कर ना जाएं, क्योंकि ये छोटा सा लॉकडाउन है, उम्मीद है कि ये आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन मुख्यमंत्री की अपील कोई असर नहीं दिखा और आनंद विहार ISBT पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अपने घर वापस जाने के लिए बसों में भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान ISBT पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती भी की गई।
लॉकडाउन हमारे जीवन को प्रभावित करेगा- प्रवासी मजदूर
आनंद विहार से अपने-अपने घरों को लौटने वाले कुछ लोगों ने बताया कि दिल्ली में अब काम-धंधा नहीं रहेगा, इसलिए हम अपने घर को लौटना चाहते हैं, यहां एक हफ्ता क्या करेंगे और हो सकता है लॉकडाउन आगे भी बढ़ जाए। प्रवासी मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन हमारे जीवन के बुरी तरह से प्रभावित करेगा, इसलिए अच्छा है कि हम अपने घर ही लौट जाएं।












Click it and Unblock the Notifications