दिल्ली: बस में लड़की को देखकर शख्स करने लगा गंदी हरकत, जानिए फिर क्या हुआ?
राजधानी दिल्ली में एक शख्स लड़की को देखकर बस में ही गंदी हरकत करने लगा। हालांकि, गनीमत रही कि बस में मौजूद मार्शल ने लड़की को बचा लिया।

देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मानाक करने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल दिल्ली के रोहिणी में डीटीसी की एक बस में एक शख्स लड़की को देखकर उसके सामने मास्टरबेट करने लगा। शख्स की इस हरकत से लड़की डर गई और उसने अलार्म बजा दिया। जिसके बाद बस में तैनात मार्शल ने आरोपी को दबोच लिया।
एएनआई के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल उसे पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उत्तरी रोहिणी पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुमन ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पीड़िता से बयान देने और शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन उसने बयान देने और शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। हालांकि, पीड़िता की तरफ से भविष्य में अगर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जाएगी, तो आरोपीके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

वहीं, मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बस मार्शल ने बताया कि शुक्रवार को हर दिन की तरह बस जा रही थी। बस में कई लड़कियां और महिलाएं भी सवार थीं। इसी दौरान एक शख्स बस में चढ़ा और लड़की को देखकर सामने ही गंदी हरकत करने लगा। जिसपर लड़की शोर मचाने लगी और तुरंत आरोपी को पकड़ लिया गया। जिस शख्स ने इस तरह की गंदी हरकत की और बिहार का रहने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। हालांकि, ज्यादा जानकारी आरोपी के बारे में सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की गंदी हरकत करने के मामले में देश विभिन्न राज्यों से आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- लंबे बाल रखने की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, पहिए में बाल फंस जाने के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रही लड़की
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications