दिल्ली से 2 दिन बाद आई फिर अच्छी खबर, कोरोना से मौत का आंकड़ा जीरो, 41 नए केस
नई दिल्ली, 18 सितंबर: कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह से जूझने वाली दिल्ली एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ रही है। वहीं कोरोना वायरस के नए मामलों में दिल्ली से सुखद खबर सामने आ रही है। राजधानी में लगातार कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन बाद यानी शनिवार को फिर किसी मरीज की कोरोना से जान नहीं गई, जो बहुत अच्छी खबर है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को कोरोना से एक-एक मरीज ने दम तोड़ा था। वहीं शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ 44 मरीज ठीक घर लौटे हैं। जबकि कोरोना वायरस से एक भी मरीज की जान नहीं गई है। दिल्ली में अभी भी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 404 है। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को कोरोना से एक शख्स की जान चली गई थी। संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए थे। वहीं 56 लोग रिकवर हुए थे।
Recommended Video
आपको बता दें कि इस महीने में अब तक तीन लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। 17, 16 और 7 सितंबर को संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25,085 हो गई है। वहीं दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत है।
वहीं कुल आंकड़ों की बात करें तोदिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,38,469 हो गया है और अब तक 14,12,980 लोग इस जानलेवा वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि दिल्ली में एक बार फिर कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है, फिलहाल दिल्ली में 404 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications