दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 29 नए मरीज, संक्रमण के कारण नहीं हुई किसी की मौत

नई दिल्ली, 21 नवंबर। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हालात अब काफी हद तक कंट्रोल में है। फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद हालांकि दैनिक मामलों में वृद्धि जरूर हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे केस कम हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 29 नए मरीज सामने आए हैं। राहत वाली बात यही है कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है।

Recommended Video

    China के जानलेवा झूठ का पर्दाफाश, Wuhan की महिला वेंडर थी Corona की पहली मरीज! | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 309

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 49139 टेस्ट किए गए, जिसमें से 29 मरीजों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 45 मरीज रिकवर हुए हैं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट अभी 0.06 फीसदी है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 309 है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 1440666 है। दिल्ली में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 14,15,262 है।

    दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे लोग

    आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस वक्त कोरोना के साथ-साथ वायु प्रदूषण का खतरा भी बहुत अधिक बढ़ चुका है। वायु प्रदूषण के मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को मेट्रो ट्रेनों और बसों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दे दी, ताकि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें। आपको बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते अभी तक दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में खड़े होकर यात्रा करना प्रतिबंधित थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+