दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- आज फिर बढ़ेंगे कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी हो सकता है

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- कल के मुकाबले आज दो हजार ज्यादा आ सकते हैं कोरोना केस

नई दिल्ली, 7 जनवरी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण और ज्यादा बढ़ गया है। शुक्रवार को जैन ने कहा कि आज गुरुवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। आज दो हजार ज्यादा केस सामने आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं जो कि एक राहत की बात है।

 कोरोना केस

सत्येंद्र जैन ने कहा, कल 15,000 मामले आए थे। मेरे हिसाब से आज 17,000 नए मामले आने की संभावना है। पॉजिटिविटी रेट भी कल से 1-2 फीसदी ज़्यादा रह सकता है। कल पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी था जो आज 18 फीसदी तक रह सकता है।

होम आइसोलेशन से सात दिन में डिस्चार्ज

सत्येंद्र जैन ने ये भी कहा है कि कोई भी मरीज जो होम आईसोलेशन में है वह पॉज़िटिव आने के सात दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है। इसके बाद अगर उसको तीन दिन तक कोई लक्षण नहीं आता है, तो फिर उसको दोबारा टेस्ट कराने की भी कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं कोरोना केस

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री 17 हजार केस आने की बात कह रहे हैं। एक दिन पहले गुरुवार को 15097 नए कोविड केस सामने आए थे। गुरुवार को राजधानी में कोरोना के नए मामलों में बीते बुधवार की तुलना मे 41.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। दो दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 10665 नए मरीज मिले थे।

देश में मिले एक लाख से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 07 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 71 हजार हो गई है। इससे एक दिन पहले, 6 जनवरी को देश में देश मे 90 नए संक्रमण के मामले सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+