Delhi Rains: दिल्ली पर हुए इंद्र देवता मेहरबान तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
नई दिल्ली, 05 मई। प्रचंड गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों की खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा, जिस वक्त बुधवार को बादल बरसे, लोगों ने अपनी खुशी का इस कदर खुलकर सोशल मीडिया पर इजहार किया कि देखते ही देखते Twitter पर Delhi Rains ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने काफी मजेदार मीम्स किए जिसे पढ़कर हर कोई पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गया। केवल मीम्स ही नहीं लोगों ने बारिश की तस्वीरों और वीडियो को भी पोस्ट करके अपनी प्रसन्नता से लोगों को रूबरू कराया।
Recommended Video

दिल्ली में आज भी होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, एमपी और उत्तराखंड में बादल बरस सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस वक्त दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बरसात हो रही है लेकिन आज शाम के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाएगा इसलिए फिर से गर्मी बढ़ेगी और लोगों को हीटवेट का सामना करना पड़ेगा।
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-198 AQI खराब
- पंजाबी बाग-158 AQI खराब
- शादीपुर- 123 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-134 AQI खराब
- अशोक विहार -178 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका-165 QI खराब
- लोधी रोड- 145 AQI खराब
यहां देखिए कुछ मजेदार मीम्स












Click it and Unblock the Notifications