'और अधिक तनाव हमें न दें', दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता की मां ने की अधिकारियों से अपील

Delhi Rape Case: दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार करने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। जहां नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है वहीं लगातार अधिकारी भी पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब इस मामले में पीड़िता की मां का भी बयान सामने आया है। पीड़िता की मां ने अधिकारियों से भावनात्मक गुहार लगाई है और कहा है कि उनके परिवार को और अधिक तनाव न दिया जाए।

क्या कहा दुष्कर्म पीड़िता की मां ने?
दिल्ली की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने एक पत्र में कहा है कि परिवार घटना के संबंध में किसी भी अधिकारी से मिलना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी बेटी पहले ही मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा चुकी है, इसलिए वे आगे पूछताछ नहीं करना चाहते थे और गोपनीयता का अनुरोध किया था। इस बीच, नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी 51 वर्षीय प्रेमोदय खाखा को उसकी पत्नी के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi Rape Case

अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी ने कथित तौर पर लड़की को गर्भपात के लिए गोलियां भी दीं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी सीमा रानी बुराड़ी इलाके के शक्ति एन्क्लेव के निवासी हैं।

अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी सीमा गृहिणी हैं, जबकि खाखा दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक हैं। कलसी ने कहा कि मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था। 1 अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद लड़की आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रह रही थी।

दुष्कर्म के आरोपी वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पहुंचने से कुछ क्षण पहले, उसे अपने परिवार के साथ भागने का प्रयास करते देखा गया। सोमवार सुबह लगभग 9:35 बजे कैद हुए सीसीटीवी फुटेज में, आरोपी को भागने की कोशिश करते हुए नीली शर्ट पहने एक कार में बैठे देखा गया। फुटेज को बाद में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बरामद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+