Delhi Rains: राजधानी में रेड अलर्ट, भारी बारिश से कई उड़ानें बाधित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Rains: मंगलवार सुबह से दिल्ली में भारी बरसात हो रही है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूरे दिन दिल्ली का यही हाल रहने वाला है, रेड अलर्ट जारी है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें।

आपको बता दें कि झमाझम बरसात की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, दिल्ली में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के चलते इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Rains

इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'दिल्ली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए हवाई अड्डे से आने और जाने वाले यातायात में देरी हो सकती है। कंपनी ने यह भी कहा कि वे मौसम पर नियंत्रण नहीं कर सकते, लेकिन यात्रियों की यात्रा को सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इंडिगो ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया है।'

खराब मौसम के कारण उड़ानों में होगा विलंब (Delhi Rains)

इसी तरह, स्पाइसजेट ने भी एक्स पर दिल्ली और धर्मशाला में खराब मौसम के कारण उड़ानों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए कहा है।

एयरइंडिया ने भी की यात्रियों से अपील

एयर इंडिया ने भी एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 'तेज हवा और बारिश के कारण दिल्ली से आने और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है।'

उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट (Delhi Rains)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त तक पूरे भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

आईएमडी ने यह भी कहा है कि 29 जुलाई को कोंकण और गुजरात सहित पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी और अगले 6-7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, असम और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+