Delhi Rain: भारी बारिश से दिल्ली बेहाल, CM रेखा ने कहा-‘यह बीमारी पिछली सरकार से मिली है’
Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 2 मई को हुई बेमौसम और रिकॉर्ड स्तर की बारिश ने लोगों पर आफत का कहर ढा दिया है। शहर की सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
यातायात व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गई, जिससे दिल्लीवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Delhi Rain: सीएम रेखा गुप्ता ने लिया जायजा
भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बारिश के कारण हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आज मजनूं का टीला समेत दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया, जहाँ भारी बारिश के कारण पानी भर गया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, "आज मैंने दिल्ली के विभिन्न इलाकों, विशेष रूप से मजनूं का टीला, में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। मैं संबंधित अधिकारियों के साथ स्वयं ज़मीनी स्तर पर मौजूद हूं ताकि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।"
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव की इस स्थिति के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहारा और कहा कि यह बीमारी पिछली सरकार से मिली है। केजरीवाल सरकार ने जलभराव की समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया और ना ही इससे निपटने के लिए कोई उचित प्रबंध किया।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे दिल्ली में जलभराव की समस्या वाले स्थानों की पहचान करें और उसके स्थायी समाधान की दिशा में तुरंत कार्यवाही करें।
Delhi Rain: सुबह 5:30 बजे निरीक्षण पर निकले मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश वर्मा स्वयं सुबह 5:30 बजे से ही विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। प्रवेश वर्मा ने खुद कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का मूल्यांकन किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किय। मंत्री वर्मा जब मिंटो ब्रिज पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जल निकासी के लिए लगाए गए सभी चार पंप पूरी तरह से सक्रिय थे और वहां का ऑपरेटर भी सतर्कता से कार्य कर रहा था। निरीक्षण के दौरान एक पाइप के फटने की बात सामने आई, जिसे तुरंत मरम्मत के आदेश दे दिए गए।
Delhi Rain:मानसून को देखते हुए नालों की सफाई जारी
मंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) और बाढ़ नियंत्रण विभाग (IFC) शामिल हैं। इन सभी विभागों के द्वारा नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर ढंग से हो सके।












Click it and Unblock the Notifications