झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
दिल्ली, 20 मई: पिछले कई दिनों से पड़ी रही भीषण गर्मी से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। जी हां...दोपहर बाद दिल्ली के मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और शाम पांच बजे के आसपास दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 22, 23, 24 मई तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभवना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

मौसम विभाग ने जताई तीन दिनों तक बारिश की संभावना
भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। गर्मी के मारे घरों में लगे कूलर-एसी सब बेकार हो गए हैं। इस भीषण गर्मी से दिल्ली की जनता को जल्द राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 22, 23 और 24 मई को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाको में बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, पारा चालीस के आस-पास ही रहेगा लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलेगी।

आंधी-तूफान के साथ आ सकती है बारिश
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर और आस-पास के राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 22 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान सिर्फ 40 तक ही जाएगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होगा। अगले दिन 23 मई को बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान के आने की भी संभावना है। इस दिन का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इन तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

यूपी के इन जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर ,रामपुर, गाजियाबाद में आंधी और भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। बुलंदशहर का आज अधिकतम तापमान 46 तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, गर्मी से जल्द राहत मिलने की खबर मिलते ही लोगों के चेहरे पर खूशी है।












Click it and Unblock the Notifications