Delhi Orange Alert: दिल्ली-NCR में रात से हो रही है तेज बारिश, 2011 के बाद पहली बार हुई इतनी वर्षा

Delhi Orange Alert: दिल्ली-NCR में रात से हो रही है तेज बारिश, 2011 के बाद पहली बार हुई इतनी वर्षा

नई दिल्ली, 11 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में देर रात से तेज बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बुलेटिन ने 11 सितंबर के शाम और रात के लिए अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 11 सितंबर को पूरे दिन में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में 12 सितंबर को भी मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 13 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश होगी।

Recommended Video

    Delhi Orange Alert: दिल्ली-NCR में रात से हो रही है तेज बारिश, 2011 के बाद पहली बार हुई इतनी वर्षा
    delhi rain

    भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर यातायात बाधित हुई है। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। साथ ही शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। ट्रैफिक विभाग ने कई रास्तों को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया है।

    दिल्ली में अगले दो दिन होगी बारिश

    मौसम विभाग ने शनिवार सुबह की स्थिति देखते हुए अपने ट्वीट में कहा, अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के कई स्थानों जैसे बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में मध्यम से भारी बारिश और हवाएं चलती रहेंगी।

    इसके अलावा आईएमडी ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

    दिल्ली में 11 सालों बाद हुई इतनी बारिश

    दिल्ली में इस बार 2011 के बाद पहली बार मानसून में 1000 एमएम के आंकड़े से अधिक बारिश हुई है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 1005.3 एमएम बारिश हो चुकी है। दिल्ली में इससे पहले 2010 में 1035.5 एमएम की बारिश हुई थी। दिल्ली में 2011 में 636 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2012 में 544 मिमी, 2013 में 876 मिमी, 2014 में 370.8 मिमी और 2015 में 505.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+