Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश के चलते मौसम खराब, कई विमानों को किया डायवर्ट
एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के चलते विमानों को डायवर्ट किया गया है। गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिसके चलते विमानों को डायवर्ट करना पड़ा।

Flights Divert: राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण गुरुवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे से करीब 22 उड़ानें डायवर्ट की गईं। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि इन उड़ानों को लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून की ओर मोड़ दिया गया है। एयरपोर्ट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि 11 उड़ानों को लखनऊ, 8 को जयपुर और 1-1 को अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया। दिल्ली में आज यानी गुरुवार को भारी बारिश हुई। जिसके चलते मौसम खराब हो गई है। कई विमानों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। बुधवार शाम को अचानक तेज बारिश का दौर चला, जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं अब फिर से गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। शाम को ही अंधेरा छा गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
Recommended Video

दिल्ली सहित आसपास के इलाके में मौसम ने फिर अपने मिजाज बदल दिए हैं। करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश का दौर चला। अब नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भी दिन में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर 31 मार्च को भी ऐसे ही जारी रह सकता है।
सुबह से लेकर शाम तक मौसम एकदम साफ था, लेकिन फिर अचानक काले बादल छाने लगे और अंधेरा होने के साथ हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जता दी थी।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में फिर से बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू












Click it and Unblock the Notifications