'मेरे बच्चों को यहां से दूर करो...', करंट से छटपटा रही महिला को आखिरी वक्त में भी थी अपनों की चिंता
'मेरे बच्चों को यहां से दूर करो...', करंट से छटपटा रही महिला को आखिरी वक्त में भी थी अपनों की चिंता
New Delhi Railway Station Sakshi Ahuja electrocuted: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय शिक्षिका साक्षी आहूजा की करंट लगने से हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। साक्षी आहूजा अपने पीछे अपने पति और 9 साल के बेटे और 7 साल के बेटी को छोड़ गई हैं।
साक्षी को अपने आखिरी वक्त में भी अपने बच्चों की चिंता थी। आखिरी वक्त में जब वो करंट से तपड़ रहे थी तो चिल्लाते हुए वह कह रही थी कि 'मेरे बच्चों को यहां से दूर करो।'

25 जून की सुबह दिल्ली में बारिश हो रही थी, इसी बीच परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के लिए साक्षी आहूजा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े पांच बजे पहुंची थीं। वह पहाड़गंज की तरफ गेट नंबर 2 पर बनी पार्किंग से होते हुए स्टेशन जा रही थी, इसी दौरान साक्षी का पैर फिसला और उन्होंने गिरने से बचने के लिए खंभे को पकड़ लिया।
तार खुले होने के कारण खंभे में करंट दौड़ रहा था और साक्षी उसके चपेट में आ गई। उसके बाद वह वहां पानी में गिरकर तड़पने लगी और चिल्लाने लगी। लेकिन आखिरी वक्त में भी चिल्लाते हुए साक्षी को अपने बच्चों और परिवारों की चिंता थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि साक्षी करंट से छटपटते हुए चिल्ला रही थी और कह रही थी, '''मेरे बच्चों को यहां से दूर करो....मेरे बच्चों को यहां से दूर करो...।'' साक्षी ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी लेकिन आगे-आगे जाने की वजह से उसने अपने परिवार की जान बचा ली।
साक्षी के रिश्तेदार राजेश चोपड़ा ने बताया कि दोनों बच्चे अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन यात्रा को लेकर काफी खुश थे। दोनों ने न्यूज में वंदे भारत के बारे में काफी सुना और पढ़ा था। लेकिन बच्चों को ये कहां पता था कि ये यात्रा उनसे उनकी मां को ही छीन लेगी।
साक्षी के घरवालों का कहना है कि साक्षी ने पहले चंडीगढ़ जाने की प्लानिंग कार से की थी। लेकिन बाद उसने वंदे भारत से जाने का ट्रेन का टिकट बुक किया था। साक्षी चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने का भी प्लान बना रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगने के बाद आसपास के ऑटो और कैब ड्राइवर ने साक्षी की मदद करने की कोशिश की थी। कुछ कैब ड्राइवरों को भी करंट के झटके लगे हैं। साक्षी को बचाने के चक्कर में उनकी बहन मधु चोपड़ा को भी करंट लगे और वह घायल हो गईं।
बाद में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की बहन ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। करंट कैसे लगा, इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि इंसुलेशन फेल होने के कारण पोल पर लगे केबल से करंट लीक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications