Delhi Power Cut: दिल्ली में आज यहां रहेगी पॉवर सप्लाई बाधित, यहां जानें क्यों किया जा रहा पॉवर कट
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ मौसम लुका छिपी का खेल खेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 14 मई को निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों से बाधित रहेगी।
Delhi Power Cut: मेंटेनेंस के कारण पॉवर स्पालाई में बाधा
बिजली विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में पॉवर स्पालाई में बाधा मेंटेंनेंस जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है। नीचे विस्तार से पढ़ें किन-किन क्षेत्रों में कब और क्यों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है। इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।
Delhi Power Cut: आज इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
पॉवर स्पलाई संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती - जानिए कब और कहां होगा नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:
निजामुद्दीन क्षेत्र
- दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
- यह कटौती ब्लॉक डी, लाजपत नगर-I और लाजपत नगर क्षेत्र में होगी।
- बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर के प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा, जिससे कुछ समय के लिए विद्युत सेवा बाधित रहेगी।
मुंडका क्षेत्र
- मुंडका के जय विहार और कमरुद्दीन नगर
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- यहां नई एलटी एबी सर्किट बिछाने का कार्य किया जाएगा।
Delhi Power Cut: निवासियों के लिए निर्देश
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत निचे दिए गए लिंक पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications