Delhi Power Cut: 20 जुलाई को दिल्ली-NCR के इन इलाकों में रहेगा ब्लैकआउट, यहां देखें टाइमिंग
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से लोग बेहाल हैं।
बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
शारदा यूनिवर्सिटी, KP-3 सब स्टेशन क्षेत्र
- बिजली कटौती का समय: दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक
- कटौती का कारण: नियोजित मेंटेनेंस कार्य
- प्रभाव: यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ आसपास के छात्रावास और कार्यालयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
लूक्सर गांव
- दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली सेवा बाधित रहेगी
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी, सेक्टर 17A और अमरपुर गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र
- बिजली कटौती का समय: सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक
प्रभाव: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक और हॉस्टल परिसर के साथ-साथ अमरपुर गांव स्थित धांश्री फूड्स जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ेगा
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications