Delhi Power Cut: दिल्ली में आज इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, क्या है आपके एरिया का हाल, यहां चेक करें लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली में आज 10 मई 2025 को विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती - जानिए कब और कहां होगा असर
दिल्ली के निवासियों को इन क्षेत्रों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बीएसईएस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है। इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।
नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:
मोहन गार्डन डिवीजन
- दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
- HVDS (High Voltage Distribution System) के रखरखाव
- ब्लॉक K-5, ज़ैलदार एन्क्लेव, हस्तसाल
- ब्लॉक K-7, ज़ैलदार एन्क्लेव, हस्तसाल
- ब्लॉक R-1, मोहन गार्डन, रज़ापुर खुर्द
- ब्लॉक R-5, मोहन गार्डन, रज़ापुर खुर्द
- ब्लॉक N-1, मोहन गार्डन, रज़ापुर खुर्द
- ब्लॉक L और ब्लॉक E, भगवती गार्डन, नवादा
- ब्लॉक N-2, मोहन गार्डन, रज़ापुर खुर्द और रज़ापुर खुर्द गांव
- लक्ष्मी विहार, नवादा
जनकपुरी डिवीजन
- 12 बजे से 1 बजे (12:00-13:00) तक टीहार जेल नं. 5 में ट्रांसफॉर्मर से संबंधित मीटरों के रखरखाव के कारण बिजली कटौती की जाएगी।
- 11 बजे से 2 बजे (11:00-14:00) तक RMU (Ring Main Unit) ऑपरेशन मैकेनिज्म में खराबी के कारण हरिनगर स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (प्रसाद नगर A साइड सब स्टेशन के माध्यम से) और ब्लॉक C-6B, जनकपुरी में बिजली नहीं रहेगी।
- छतरपुर डिवीजन में 11 बजे से 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते ब्लॉक C, छतरपुर एक्सटेंशन में बिजली बाधित रहेगी।
- अलकनंदा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कालकाजी C-ब्लॉक में भी इसी समयावधि में LT सर्किट के नेटवर्क उन्नयन का कार्य किया जाएगा, जिससे बिजली कटौती रहेगी।
मुंडका डिवीजन
- 11 बजे से 2 बजे तक
- वीना एन्क्लेव, मुंडका
- नेताजी सुभाष विहार, मुंडका
- ब्लॉक A, B और C, त्यागी विहार, मुंडका
- मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया
- वेस्ट केबिन ब्लॉक, मुंडका
निजामुद्दीन डिवीजन में रिशी नगर, साउथ एक्सटेंशन पार्ट 1 में ट्रांसफॉर्मर से संबंधित सिविल कार्य के चलते 11 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
पंजाबी बाग डिवीजन के अंतर्गत न्यू मुल्तान नगर, शकूरबस्ती में 10 बजे से 1 बजे तक LT सर्किट के नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य होगा।
हौज खास डिवीजन के एशियन गेम्स विलेज कॉम्प्लेक्स, सिरी फोर्ट इलाके में भी 10 बजे से 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सिविल कार्य किए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Delhi Power Cut: निवासियों को सुझाव
बिजली विभाग ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपनी दैनिक आवश्यकताओं की योजना बना लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications