Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR पावर कट अलर्ट! जानिए आज किन इलाकों में कब-कब नहीं रहेगी बिजली

Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो आज यानी 27 जुलाई को आपके दिन की शुरुआत बिना बिजली के हो सकती है। वजह है ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत का काम, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दिनभर अलग-अलग समय पर की गई इस पावर कट योजना से न सिर्फ आम लोग, बल्कि ऑफिस, दुकानदार, हॉस्पिटल और स्कूल जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। बिजली विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है-जरूरी काम निपटा लें, क्योंकि आज लाइट जाने वाली है लंबी!

delhi-power-cut

आइए जानते हैं कि 27 जुलाई को किन-किन क्षेत्रों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली रहेगी गायब।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

दिल्ली - मंगोलपुरी में कटौती

  1. समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
  2. प्रभावित क्षेत्र:
  3. मंगोलपुरी के E ब्लॉक का कुछ हिस्सा
  4. मंगोलपुरी के D5 ब्लॉक का कुछ हिस्सा

ग्रेटर नोएडा - 27 जुलाई को

  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र:
  • गलगोटिया यूनिवर्सिटी, सेक्टर 17A
  • धनश्री फूड्स (गांव अमरपुर)
  • आस-पास के कंज्यूमर एरिया

Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+