Delhi Power Cut: 9 सितंबर को दिल्ली में घंटों रहेगा अंधेरा, यहां पढ़ें किन क्षेत्र में कब रहेगी बिजली कटौती
Delhi Power Cut: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों उपभोक्ताओं को 9 सितंबर को शेड्यूल्ड पावर कट का सामना करना पड़ेगा। बिजली वितरण कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है और साफ किया है कि यह कटौती मेंटेनेंस, मीटरिंग वर्क और नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए की जा रही है।
विभाग का कहना है कि इस असुविधा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बेहतर और स्थायी बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इस आर्टिकल में पढ़िए दिल्ली के किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा...

Delhi Power Cut: किन-किन इलाकों में रहेगा असर?
बिजली विभाग के अनुसार राजधानी के कई प्रमुख हिस्सों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इनमें प्रमुख रूप से खानपुर, जाफरपुर, जनकपुरी, मोहन गार्डन, साकेत, आर.के. पुरम, वसंत कुंज, सरिता विहार, हौज खास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, उत्तम नगर और विकासपुरी जैसे इलाके शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार सप्लाई बंद रहेगी।
- मोहन गार्डन और वसंत कुंज में 10 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे लंबा पावर कट रहेगा।
- जनकपुरी और विकासपुरी के कई ब्लॉकों में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत और LT सर्किट वर्क के चलते बिजली नहीं रहेगी।
- साकेत और हौज खास में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
- सरिता विहार (मिथापुर और बदरपुर), खानपुर, जाफरपुर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भी ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली बाधित होगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस पावर कट के दौरान असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारियां कर लें। खासतौर पर मोबाइल, लैपटॉप, इनवर्टर जैसे जरूरी उपकरणों को पहले ही चार्ज कर लें और जहां संभव हो, वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
Delhi Power Cut: क्यों किया जा रहा पावर कट?
विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य अस्थायी असुविधा जरूर देगा, लेकिन इसके बाद उपभोक्ताओं को पहले से अधिक स्थिर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन कार्यों के बाद अचानक होने वाली अनियोजित बिजली कटौती की घटनाओं में भी कमी आएगी।
Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?
यदि किसी क्षेत्र में तय समय से अधिक देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, तो उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कुल मिलाकर, 9 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, लेकिन विभाग का दावा है कि यह असुविधा भविष्य की बेहतर और सुचारू बिजली सेवा की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications