Delhi Power Cut: राजधानी में बिजली का संकट! दिल्ली के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में रखरखाव और तकनीकी सुधार के कार्यों के चलते आज यानी 21 जनवरी 2026 को बिजली कटौती (Power Cut) की जाएगी।
बिजली कंपनियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के रखरखाव, पेड़ों की कटाई (Tree Trimming) और फीडर मेंटेनेंस के कारण अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की योजना बनाई गई है। अधिकांश इलाकों में यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी।

Delhi Power Cut Today: इन प्रमुख इलाकों में रहेगी कटौती
बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) ने मरम्मत और मेंटेनेंस कार्यों के लिए एरिया वाइज लिस्ट जारी की है। यहां दिल्ली के उन प्रमुख इलाकों की सूची दी गई है जहां बिजली गुल रहेगी-
1. दक्षिण दिल्ली (South Delhi) - साकेत, मालवीय नगर और छतरपुर
- साकेत और मालवीय नगर: ब्लॉक ए शिवालिक (मालवीय नगर) में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं चिराग दिल्ली में दोपहर 2 बजे तक और सर्वोदय एन्क्लेव में दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।
- छतरपुर: मित्तल गार्डन सैनिक फार्म, डॉ. अंबेडकर कॉलोनी और राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
- हौज खास: ब्लॉक X हौज खास में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सर्किट मेंटेनेंस के चलते बिजली गुल रहेगी।
2. पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) - जनकपुरी और राजौरी गार्डन
- जनकपुरी: ब्लॉक 11 राजौरी गार्डन में दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक कटौती होगी।
- इसके अलावा जनकपुरी RWA कॉलोनी, हरिनगर (नानकपुरा ब्लॉक H) और सुभाष नगर ब्लॉक 5 में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- सागरपुर: वशिष्ठ पार्क (RZ ब्लॉक) में दोपहर 1 बजे तक काम चलेगा।
3. द्वारका और नजफगढ़ (Dwarka & Jaffarpur)
- द्वारका: सेक्टर 16 (हर नगर) में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस होगा।
- जाफरपुर: जाफरपुर कलां गांव और PTS अकादमी के इलाकों में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक कटौती रहेगी।
4. संगम विहार और खानपुर (Sangam Vihar & Khanpur)
- खानपुर: देवली संगम विहार के ब्लॉक L, J और B के साथ-साथ खानपुर गांव और खानपुर एक्सटेंशन में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक काम चलेगा।
5. वसंत कुंज, महिपालपुर और निजामुद्दीन
- वसंत कुंज: समालका और घिरनी गांव में दोपहर 1:00 बजे तक, जबकि रंगपुरी नल्लापार और महिपालपुर गांव में दोपहर 2:00 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।
- निजामुद्दीन: प्रगति मैदान स्थित रेलवे कॉलोनी में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।
Delhi Power Maintenance Schedule: बिजली कटौती का मुख्य कारण
बिजली कंपनियों के अनुसार, यह कोई आपातकालीन कटौती नहीं है, बल्कि प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) है। इसमें ट्रांसफार्मर की जांच, HVDS मेंटेनेंस, एलटी सर्किट मरम्मत और लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई शामिल है, ताकि आने वाले समय में ट्रिपिंग की समस्या न हो।
उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें। इन्वर्टर और वाटर पंप जैसे उपकरणों को पहले से चार्ज और पानी भरकर रख लें ताकि कटौती के दौरान असुविधा न हो।
Delhi Power Cut Helpline Number: बिजली कटने पर ऐसे करें शिकायत
दिल्ली में बिजली आपूर्ति बाधित होने या बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत करने के लिए आप अपनी बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) के अनुसार इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
1. BSES Rajdhani Power Limited (BRPL): दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए:
- हेल्पलाइन नंबर: 19123
- WhatsApp नंबर: 8800919123
- वेबसाइट: www.bsesdelhi.com
2. BSES Yamuna Power Limited (BYPL): मध्य और पूर्वी दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए:
- हेल्पलाइन नंबर: 19122
- WhatsApp नंबर: 8745999808
ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?
आप घर बैठे इन तरीकों से भी अपनी शिकायत या बिजली कटौती का स्टेटस चेक कर सकते हैं:
SMS के जरिए: अधिकांश कंपनियां अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से BILL या FAULT लिखकर संबंधित नंबर पर भेजने की सुविधा देती हैं।
मोबाइल ऐप: 'BRPL Connect', 'BYPL Connect' या 'TPDDL Connect' ऐप डाउनलोड करके आप रियल-टाइम में बिजली कटौती का कारण और बहाल होने का समय देख सकते हैं। इसके अलावा आप X पर अपनी कंपनी के आधिकारिक हैंडल को टैग करके भी तुरंत मदद मांग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications