Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में 14 जुलाई को 4 घंटे तक बिजली बंद, जानें कौन से इलाके होंगे प्रभावित
Delhi Power Cut: भले देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत की सांस मिली हो लेकिन बिजली कटौती ने लोगों का जीवन और बिगाड़ दिए हैं। घंटों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं 14 जुलाई 2025 को दिल्ली में बिजली कटौती रहेगी। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें और असुविधा से बचा जा सके।
बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 14 जुलाई 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और समय:
दिल्ली - मोती नगर में चार घंटे की बिजली कटौती
- प्रभावित क्षेत्र: 15 नंबर रोड और 20 नंबर रोड (PART OF 15 & 20 NG ROAD)
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
ग्रेटर नोएडा - टेकज़ोन-4 और सेक्टर-32PI व 33PI प्रभावित
- रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्लांड वर्क के कारण ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी।PHI-01, सेक्टर 32PI (Cassia Estate, Ekanki Enclave, Eldeco Residency)
- सेक्टर 33 PI-1 और PI-2 (GAIL Karamchari SAS Ltd, Grahlaxmi Sahakari, Mahaluxmi Infrahome)
- टेकज़ोन-4 और टेकज़ोन-4 इंस्टिट्यूशनल क्षेत्र (Springmeadows, Omkar Royale Nest, NX-One, Sarvottam School, Ryan School, JM International School, Pacific World School, St Xaviers School, Mayfair Residency आदि)
बिजली कटौती की अवधि:
- 14 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (Techzone-4)
- 14 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक, समय-समय पर रुक-रुक कर आपूर्ति बाधित रहेगी (Sector 32PI & 33PI)
तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्य
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है। दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications