Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के इन इलाकों में 13 अगस्त को पावर कट का अलर्ट, यहां देखें टाइमिंग

Delhi Power Cut: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए जरूरी खबर है कि 13 अगस्त 2025 को पूरे इलाके में शेड्यूल्ड पावर कट (Delhi Power Cut) रहेगा। बिजली विभाग की ओर से इस दिन ट्रांसफॉर्मर, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों की मेंटेनेंस और मरम्मत के काम किए जाएंगे।

इसके कारण घरों, दफ्तरों, दुकानों, स्कूलों और अस्पतालों समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट सिस्टम की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए आवश्यक है ताकि भविष्य में बिजली संबंधी समस्याओं को रोका जा सके।

delhi-power-cut-today-13-august

टाटा पावर-DDL समेत अन्य वितरण कंपनियां इस दौरान जरूरी कार्य करेंगी। नीचे विस्तार से जानें की दिल्ली-एनसीआर के किन-किन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी....

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

बिजली कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र:

XU-1, XU-2 और Omicron-1, Omicron-1A के Authority Pumps:

बिजली कटौती का समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Omicron-3 सेक्टर:

बिजली कटौती का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
इस क्षेत्र के निवासियों को एक घंटे के लिए बिजली नहीं मिलेगी।

PARSAVNATH PLATINUM, BSF सोसाइटी, ITBP सोसाइटी, HPCL, PP-001 सेक्टर-32 PI, ARCADIA

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:

बिजली कटौती का समय: दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
इन इलाकों में एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

शहरवासियों से अनुरोध है कि वे इन कटौती के समय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बिजली के उपयोग को नियंत्रित करें और किसी भी आपात स्थिति से बचाव के लिए जरूरी तैयारी रखें। दिल्ली विद्युत आपूर्ति कंपनी ने आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्यों के कारण यह बिजली कटौती अनिवार्य बताया है।

बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करते हैं या अतिरिक्त जानकारी चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली में बिजली कटौती की यह जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती रहती है, इसलिए नवीनतम सूचनाओं के लिए स्थानीय बिजली विभाग की वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+