Delhi Power Cut: दिल्ली वालों सावधान! इन इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, और ऐसे में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। बिजली विभाग ने 11 जून के लिए पावर कट की नई सूची जारी की है। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहर भर में ट्रांसफार्मर चेंज और अन्य मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
दिल्ली के इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी
- नरेला (ओल्ड जीटी रोड): सुबह 7 बजे से 9 बजे तक (2 घंटे) - मेंटेनेंस वर्क के कारण।
- पीतमपुरा (MIA, ब्लॉक बी और सी): सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक (4 घंटे) - मेंटेनेंस वर्क के कारण।
- किराड़ी (मदनपुर गांव): सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक (4 घंटे) - प्रोजेक्ट वर्क के कारण।

Delhi Power Cut 11 June -बिजली कटौती के मुख्य कारण
- ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत: बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत आवश्यक होती है।
- HVDS नेटवर्क का रखरखाव: हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) नेटवर्क का नियमित रखरखाव बिजली के कुशल वितरण के लिए महत्वपूर्ण है।
- RMU सिस्टम की मेंटेनेंस: रिंग मेन यूनिट (RMU) सिस्टम की मेंटेनेंस भी बिजली कटौती का एक कारण होती है।
- नई LTAB सर्किट बिछाने का कार्य: नए लो टेंशन एरियल बंचड (LTAB) सर्किट बिछाने के लिए भी बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है।
बिजली विभाग की अपील
- बिजली कटौती के दौरान होने वाली असुविधा से बचने और विभागीय कार्यों में सहयोग के लिए बिजली विभाग ने कुछ महत्वपूर्ण अपीलें की हैं
- आवश्यक उपकरण पहले से चार्ज रखें: मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी
- गैजेट्स को पहले से चार्ज करके रखें।
- कार्यस्थलों और घरों में वैकल्पिक व्यवस्था रखें: बिजली कटौती के दौरान रोशनी या अन्य जरूरतों के लिए इन्वर्टर, यूपीएस या जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें।
- विभागीय कार्य में सहयोग बनाए रखें: यह कटौती मेंटेनेंस और सुधार कार्यों के लिए होती है, इसलिए लोगों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।












Click it and Unblock the Notifications