Delhi Power Cut: 18 जुलाई को दिल्ली-NCR के इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, जानें वजह
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से लोग बेहाल हैं। बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
इससे लोगों को दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
दिल्ली-NCR में 18 जुलाई को लेकर बिजली कटौती कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसके अलावा केशवपुरम के अंतर्गत आने वाले रामपुरा औद्योगिक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक की जाएगी।
प्रभावित क्षेत्र:
- रामपुरा औद्योगिक क्षेत्र का एक हिस्सा
दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications