Delhi Power Cut: राजधानी के इन इलाकों में 31 मई को नहीं रहेगी लाइट, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कार्य से सप्लाई बाधित
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफे कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें दिल्लीवासियों को शनिवार, 31 मई को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन कारणों से पॉवर सप्लाई बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है।
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार:
दिल्ली के जनकपुरी और जाफरपुर डिवीजनों में आज कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है। संबंधित इलाकों के निवासियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, इसलिए समय रहते तैयारी करने की सलाह दी गई है।
जनकपुरी डिवीजन:
जनकपुरी क्षेत्र के तिहाड़ जेल नंबर-5 इलाके में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां सब-स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर की सफाई का कार्य किया जाएगा।
जाफरपुर डिवीजन:
रावता गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर में गैस किट और ऑयल सील की मरम्मत की जाएगी।
मलिकपुर ज़र गांव, जाफरपुर कलां गांव और समाजपुर खालसा में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस क्षेत्र में 11 केवी फीडर की मरम्मत, क्रॉस-आर्म और खंभों की अदला-बदली का कार्य किया जाएगा।
Delhi Power Cut: जनता से अनुरोध
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications