भीषण गर्मी और बिजली संकट ने दिल्लीवासियों की बढ़ाई मुश्किलें, आज किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट यहां देखें

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों गर्मी ने जन-जीवन बेहाल कर रखा है अप्रैल महीनें में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच रहा है इसी में दिल्ली वालों को बिजली कटौती की समस्या और तकलीफ दे रही है।

एक तरफ सूरज की जलाती किरणें वहीं मेंटनेंस के कारण पॉवर कट शहरवासियों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों को भारी मुश्किलों में डाल दिया है।

Delhi-Power-Cut

वैसे तो हर साल दिल्लीवासियों पर गर्मी का प्रकोप पड़ता है, लेकिन इस बार स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब नजर आ रही है। इस दिल्ली के पावर ग्रिड पर अचानक से दबाव ने बढ़ गया है जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में हर दिन घंटों पॉवर कट की जा रही है।

Delhi Power Cut: शहर के इन इलाकों में आज पॉवर कट

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग द्वारा रखरखाव, मरम्मत और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य किए जा रहे हैं। यह कटौती विशेष रूप से HVDS मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर बदलने, LT सर्किट अपग्रेड और पोल शिफ्टिंग जैसे कार्यों के कारण की जा रही है।

आज जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी उसकी सूची यहां दी गई है:

मोहान गार्डन

  • 14:00 से :5:0: रज़ापुर खुर्द विकास नगर, ब्लॉक WE मोहन गार्डन
  • 12:00 से 3:00: ब्लॉक A रामा पार्क, भगवती गार्डन नवादा, ब्लॉक A महावीर एनक्लेव, ब्लॉक B भगवती गार्डन
  • 11:00 से 2:00: ब्लॉक B महावीर एनक्लेव, ब्लॉक F ज़ैलदार एनक्लेव, नवादा एक्सटेंशन
  • 11:00 से 2:00: ब्लॉक D मानसाराम पार्क उत्तम नगर (LT नेटवर्क अपग्रेड)
  • 11:00 से 2:00: लक्ष्मी विहार नवादा, ब्लॉक H भगवती गार्डन
  • 11:00 से 2:00: रज़ापुर खुर्द (LT सर्किट रखरखाव)

पालम

  • 11:00 से 2:00: पॉकेट B कैलाशपुरी, ब्लॉक R इंद्रा पार्क, इंद्रा पार्क एक्सटेंशन
  • 11:00 से 2:00: सेक्टर 8 द्वारका, ब्लॉक P राज नगर एक्सटेंशन
  • 10:00 से 1:00: ब्लॉक A महावीर एनक्लेव पार्ट-1
  • 09:00 से 11:00: ब्लॉक G विजय एनक्लेव (लोड बैलेंसिंग)

नांगलोई

  • 11:00 से 2:00: रंजीत विहार, ब्लॉक C कमरुद्दीन नगर, अध्यापक नगर, ब्लॉक B अमनपुरी
  • 11:00 से 2:00: हनुमान एनक्लेव

सरिता विहार

  • 11:00 से 2:00: राज नगर मदनपुर खादर, ब्लॉक A मोलड़बंद एक्सटेंशन, K और J ब्लॉक सौरभ विहार

उत्तम नगर

  • 11:00 से 1:00: इंदिरा पार्क बिंदापुर
  • 11:00 से 2:00: परजापत कॉलोनी बिंदापुर, ब्लॉक E उत्तम विहार (पोल शिफ्टिंग), ओम विहार (जैन पार्क, ब्लॉक B, किरण गार्डन, नन्हे पार्क)

जनकपुरी

  • 11:00 से 2:00: पॉकेट B1 सुपर बाजार, ब्लॉक S मीना गार्डन अशोक नगर

पंजाबी बाग

  • 11:00 से 1:00: पंजाबी बाग को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, करमपुरा इंडस्ट्रियल एरिया

टैगोर गार्डन

  • 11:00 से 2:00: संत नगर चौखंडी, विष्णु गार्डन

मुंडका

  • 11:00 से 1:00: रतन बाग, बानी एयरफोर्स कैंप जय विहार बापरोला

वसंत कुंज

  • 11:00 से 2:00: घिटोरनी गाँव (HT इंटरमीडिएट फीडर कार्य)

छतरपुर

  • 11:00 से 2:00: ब्लॉक F, A1 और C छतरपुर और एक्सटेंशन क्षेत्र

खानपुर

  • 11:00 से 2:00: ब्लॉक F खानपुर कॉलोनी, जवाहर पार्क (पॉकेट A-E)
  • 10:00 से 1:00: ब्लॉक K और L देवली संगम विहार

जाफरपुर

  • 10:00 से 1:00: गोपाल एक्सटेंशन II, चेतन विहार, रावता गाँव, मंडेला कलां, कैर गाँव, मीतरांव, श्याम एन्क्लेव, कृष्ण विहार, GOPAL नगर आदि

नजफगढ़

  • 10:00 से 1:00: श्याम विहार-I, श्याम कुंज, दिनपुर

द्वारका

  • 10:00 से 1:00: जैन कॉलोनी मटियाला, भारत नगर (ब्लॉक A, B), उत्तम विहार, राजापुरी

विकासपुरी

  • 10:00 से 1:00: दीपक विहार एक्सटेंशन (ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य)

Delhi Power Cut: बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी

बिजली कटौती का सबसे बड़ा असर उन जरूरी उपकरणों पर पड़ रहा है जिनसे गर्मी में राहत मिलती है-जैसे पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर। इनके न चलने से छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों की स्थिति और भी खराब हो रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी इलाज में दिक्कतें आ रही हैं, खासकर उन जगहों पर जो बैकअप पॉवर पर निर्भर नहीं हैं।

वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समय शहर में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार चली गई है, जो क्षमता से कहीं अधिक है इसके कारण दबाव अधिक बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, कुछ पावर प्लांट्स में मेंटेनेंस चल रहा है और कुछ तकनीकी फॉल्ट्स के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+