Delhi Power Cut : दिल्ली में पावर कट शेड्यूल जारी, वसंत कुंज से सरिता विहार तक प्रभावित इलाके
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं के लिए आज यानी 18 सितंबर (बुधवार) का दिन बिजली आपूर्ति के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अलग-अलग इलाकों में शेड्यूल्ड पावर कट रहेगा।
कंपनी के अनुसार, यह कटौती अचानक आने वाली तकनीकी खराबियों से बचाव और बिजली आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए की जा रही है। इस वजह से कई इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है ताकि इस असुविधा का असर उनके रोजमर्रा के कामकाज पर कम से कम पड़े। प्रभावित इलाकों और कटौती का समय पहले से जारी कर दिया गया है।
Delhi Power Cut: किन-किन इलाकों में और कब होगी बिजली कटौती?
- 13:00 - 16:00 बजे - दलमिया विहार बिजवासन इलाके में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस।
- 11:00 - 15:00 बजे - आनंद ग्राम घिटोरनी में 11KV फीडर मेंटेनेंस।
- 11:00 - 13:00 बजे - ब्लॉक B नंगल देवत, सेक्टर D वसंत कुंज और बृजबासी कॉलोनी, महरौली में ट्रांसफॉर्मर कार्य।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
- 13:00 - 14:00 बजे - ब्लॉक B जोगा बाई एक्सटेंशन, ओखला में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग।
- 11:00 - 13:00 बजे - सीआरआरआई सुखदेव विहार, ओखला में 11KV फीडर रिपेयरिंग।
उत्तम नगर
- 11:00 - 15:00 बजे - भगवती विहार, बिंदापुर में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस।
- प्रिवेंटिव मेंटेनेंस से प्रभावित क्षेत्र - विकास एन्क्लेव, B-ब्लॉक विकास नगर एक्सटेंशन और ब्लॉक A-1 उत्तम नगर।
हौज खास
- 11:00 - 12:00 बजे - पंचशील पार्क नॉर्थ, पंचशील पार्क में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस।
सरिता विहार
- 11:00 - 13:00 बजे - पॉकेट E सरिता विहार में LT सर्किट मेंटेनेंस।
- 11:00 - 13:00 बजे - खड्डा कॉलोनी, जेतपुर में HVDS लाइन का कार्य।
- 11:00 - 14:00 बजे - बुध विहार कॉलोनी, ताजपुर पहाड़ी गांव, बदरपुर में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस।
- आर.के. पुरम
- 11:00 - 15:00 बजे - बसंत लोक वसंत विहार और ब्लॉक A वसंत विहार में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस।
बिजली विभाग की अपील
- पानी की मोटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी काम समय से निपटा लें।
- आवश्यक गैजेट्स और मोबाइल चार्ज कर लें।
- पावर कट के दौरान जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था (इन्वर्टर, पावर बैंक आदि) तैयार रखें।
क्यों जरूरी है पावर कट?
बिजली विभाग के अनुसार, यह काम जरूरी है ताकि -
- लाइन लॉस को कम किया जा सके।
- ट्रांसफॉर्मर की कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।
- भविष्य में अचानक होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचाव किया जा सके।
- डिस्कॉम ने आश्वासन दिया है कि बिजली आपूर्ति तय शेड्यूल के अनुसार ही बहाल कर दी जाएगी।
Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?
अगर किसी क्षेत्र में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो शिकायतें बीआरपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं। कुल मिलाकर, दिल्ली के कई हिस्सों में आज 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में उन्हें बेहतर सेवाएं मिल सकें।












Click it and Unblock the Notifications