Delhi Power Cut: 6 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी कटौती, गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें, यहां देखें लिस्ट
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रही है। ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जहां लोग राहत के लिए पंखों और एयर कंडीशनर्स का सहारा लेना चाहते हैं, वहीं घंटों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इसी बीच बिजली वितरण कंपनियों ने चेतावनी जारी की है कि रविवार, 6 जुलाई 2025 को दिल्ली और एनसीआर (विशेष रूप से ग्रेटर नोएडा) के कई हिस्सों में लोड शेयरिंग और पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें और असुविधा से बचा जा सके। बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 2 जुलाई 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
पहला चरण: सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
- D-006, D-009/3
- I ब्लॉक: I-54 से I-62 तक, I-71 से I-73 तक
- J ब्लॉक: J-63 से J-80 तक, J-135 से J-145 तक
- K ब्लॉक: K-112 से K-149 तक, K-443 से K-465 तक
- S-3, A-2 ब्लॉक, A-3 ब्लॉक (साइट-5)
- 126, Ecotech-6 क्षेत्र
इन इलाकों में रहने वाले घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सुबह 2 घंटे तक विद्युत आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा।
दूसरा चरण: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक
इस 30 मिनट की अवधि में बिजली कटौती होगी निम्नलिखित क्षेत्रों में:
- 6% रोज़ा याकूबपुर
- 6% रोज़ा जलालपुर
- 6% छपरौला
यह अस्थायी कटौती सीमित अवधि के लिए होगी, लेकिन छोटे व्यवसायों और घरेलू उपभोक्ताओं को इस दौरान उपकरणों के संचालन में परेशानी हो सकती है।
तीसरा चरण: दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक
- इस समय अवधि में बिजली कटौती का असर पड़ेगा:
- KU Infotech Pvt. Ltd., प्लॉट संख्या 105, Ecotech-12
तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्य
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है। दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
Delhi Power Cut को लेकर क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications