Delhi Power Cut: दिल्ली पावर कट अलर्ट! इन इलाकों में घंटों बिजली गुल, यहां जानें कब और क्यों हो रही कटौती
Delhi Power Cut: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) के लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। 7 सितंबर को राजधानी के कई हिस्सों में शेड्यूल्ड पावर कट (Scheduled Power Cut) होने वाला है। बिजली वितरण कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है कि यह कटौती पूरी तरह से मेंटेनेंस, मीटरिंग वर्क और नेटवर्क अपग्रेडेशन का हिस्सा होगी।
विभाग का कहना है कि इस असुविधा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और स्थायी बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। दिल्ली-NCR के किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा इसकी पूरी लिस्ट नीचे देखें...

Delhi Power Cut: किन-किन इलाकों में रहेगा असर?
मोहान गार्डन
मोहान गार्डन क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहाँ HVDS-मेंटेनेंस और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा कार्य किया जाएगा। प्रभावित इलाके हैं:
- ब्लॉक P-2, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
- ब्लॉक P, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
- ब्लॉक D, भगवती गार्डन, नवादा
- ब्लॉक H, भगवती गार्डन, नवादा
हौज़ खास
- हौज़ खास क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान 11KV फीडर और केबल रूट की खुदाई का कार्य किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्र:
- गौतम नगर
मुंडका
- मुंडका इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां पर LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम होगा। प्रभावित क्षेत्र:
- ब्लॉक 2C, नांगलोई एक्सटेंशन, नांगलोई
विकासपुरी और ओम विहार
- बिजली विभाग ने बताया है कि विकासपुरी और ओम विहार क्षेत्र में भी आज मेंटेनेंस कार्यों की वजह से कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी।
Delhi Power Cut: उपभोक्ताओं के लिए क्या है जरूरी सलाह?
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के दौरान अपने ज़रूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप, इनवर्टर आदि को पहले से चार्ज कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन अपग्रेडेशन और मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और बेहतर होगी।
विभाग का कहना है कि इन कार्यों के बाद अचानक होने वाली अनियोजित बिजली कटौती की घटनाओं में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?
यदि किसी इलाके में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, तो उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications