Delhi Power Cut: आज दिल्ली के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, आपके एरिया का क्या है हाल यहां देखें पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भले ही मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है लेकिन अभी भी राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 8 अप्रैल को निर्धारित बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली वितरण कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों-जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है।
Delhi Power Cut: इन प्रमुख क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
नीचे विस्तार से पढ़ें किन-किन क्षेत्रों में कब और क्यों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मोहन गार्डन डिवीजन
- कारण: HVDS रखरखाव, ट्रांसफार्मर लोड बैलेंसिंग एवं ट्रांसफार्मर कार्य
- सुबह 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
- ब्लॉक L और ब्लॉक E, भगवती गार्डन, नवादा
- ब्लॉक D, मंसा राम पार्क, उत्तम नगर
- ब्लॉक R, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
राजापुर खुर्द विकास नगर
- दोपहर 14:00 बजे से 17:00 बजे तक:
- ब्लॉक W, WE, RK, और R, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
नवादा एक्सटेंशन
- ब्लॉक D, भगवती गार्डन, नवादा (HVDS ट्रांसफार्मर कार्य)
पालम डिवीजन: नई LT सर्किट और ACB प्रतिस्थापन
- समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
- कारण: LT सर्किट का विस्तार एवं ACB प्रतिस्थापन
- ब्लॉक B, राज नगर 2
- ब्लॉक F, राज नगर एक्सटेंशन
- ब्लॉक RZB, सब्ज़ी मंडी, सागरपुर मुख्य
मुंडका डिवीजन
- समय: 07:00 बजे से 08:00 बजे तक (HT इंटरमीडिएट फीडर)
- समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक (LT सर्किट कार्य)
- कारण: उच्च और निम्न वोल्टेज नेटवर्क का रखरखाव
- लक्ष्मी पार्क कॉलोनी, जय विहार, अमर कॉलोनी (HT फीडर कार्य)
- जय विहार, कैमुरुद्दीन नगर (LT सर्किट नई लाइन बिछाना)
साकेत डिवीजन: ट्रांसफार्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन
- समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन
- गांधी पार्क, मालवीय नगर
- ब्लॉक A, पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, सैनिक फ़ार्म
वसंत कुंज डिवीजन: RMU रखरखाव कार्य
- 11:00 बजे से 13:00 बजे तक - घाटोरनी
- 11:00 बजे से 12:00 बजे तक - आनंद ग्राम, घाटोरनी
नांगलोई डिवीजन: नेटवर्क अपग्रेड और ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन
- समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
- कारण: नेटवर्क अपग्रेडेशन व ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन
- प्रभावित क्षेत्र:
- विकासपुरी एक्सटेंशन
- ब्लॉक S, जवाला पुरी एक्सटेंशन, पश्चिम विहार
अन्य डिवीजन और क्षेत्र: समयानुसार कार्य
- निजामुद्दीन डिवीजन (12:00 बजे से 15:00 बजे तक)
- ब्लॉक E, सेवा नगर - 11KV फीडर मरम्मत
- आर के पुरम (11:00 बजे से 14:00 बजे तक)
- ब्लॉक H, नानकपुरा - ट्रांसफारमर लो IR
- विकासपुरी (10:00 बजे से 13:00 बजे तक)
- ब्लॉक GG2 - ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन
- जनकपुरी (10:00 बजे से 12:00 बजे तक)
- ब्लॉक J9, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन - ट्रांसफार्मर सफाई
- उत्तम नगर (10:00 बजे से 13:00 बजे तक)
- ब्लॉक F और C, उत्तम विहार बिंदापुर - नेटवर्क अपग्रेड
Delhi Power Cut: निवासियों को सुझाव
बिजली विभाग ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपनी दैनिक आवश्यकताओं की योजना बना लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-












Click it and Unblock the Notifications