Delhi Power Cut: 19 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में शेड्यूल्ड पावर कट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut: दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं के लिए 19 सितंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की गई है। बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल (BRPL) ने साफ किया है कि इस दौरान अलग-अलग डिवीज़न में मेंटेनेंस और तकनीकी कामों के कारण पावर कट रहेगा।

कंपनी का कहना है कि यह कटौती जरूरी है ताकि ट्रांसफॉर्मर, फीडर और सर्किट की समय-समय पर जांच और देखरेख की जा सके और भविष्य में बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से जारी रखी जा सके।आईए जानते हैं किन इलाकों में रहेगा पॉवर कट...

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: किन-किन क्षेत्रों में रहेगा असर?

BRPL के मुताबिक 19 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

हौज खास (11:00-13:00 बजे) - ग्रीन पार्क ब्लॉक A, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और कौसल्या पार्क-पद्मिनी एन्क्लेव जैसे इलाकों में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और एलटी सर्किट कार्य होंगे।

उत्तम नगर (11:00-15:00 बजे) - महिंद्रा पार्क ब्लॉक C और परम पुरी ब्लॉक E में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की जाएगी।

वसंत कुंज (11:00-15:00 बजे तक अलग-अलग समय) - कपास हेरा एक्सटेंशन, कपास हेरा एस्टेट, मसूदपुर गांव, सेक्टर B वसंत कुंज, रंगपुरी पहाड़ी और आनंद ग्राम घिटोरनी इलाकों में ट्रांसफॉर्मर और 11KV फीडर का काम होगा।

आर.के. पुरम (11:00-15:00 बजे) - सीओडी क्षेत्र में 11KV फीडर ट्री ट्रिमिंग की जाएगी।

सरिता विहार (11:00-14:00 बजे) - मोलरबंद एक्सटेंशन ब्लॉक C और जाइटपुर के खड्डा कॉलोनी में HVDS मेंटेनेंस का कार्य होगा।

मुंडका (11:00-13:00 बजे) - टिकरी कलां में 11KV फीडर ट्री ट्रिमिंग होगी।

विकासपुरी (11:00-14:00 बजे) - ओम विहार हस्तसाल के फेज-3 और फेज-5 में HVDS मेंटेनेंस होगा।

मेहरौली (11:00-12:00 बजे) - रूपम वाला कुआं इलाके में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम होगा।

Delhi Power Cut को लेकर कंपनी ने क्या की अपील

बिजली वितरण कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक इंतजाम कर लें और मेंटेनेंस कार्य में सहयोग दें। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि यह कटौती केवल तय समय और क्षेत्रों में ही होगी तथा निर्धारित कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?

अगर किसी क्षेत्र में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो शिकायतें बीआरपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं। कुल मिलाकर, दिल्ली के कई हिस्सों में आज 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में उन्हें बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+