Delhi Power Cut: दिल्ली में 25 सितंबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कंपनियों ने जारी की चेतावनी
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आगामी दिनों में बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ सकती है। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई अंडरटेकिंग (DCEL) और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 25 सितंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी जारी की है।
अधिकारियों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर और 11KV/ LT फीडर का नियमित रख-रखाव और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इन मरम्मत कार्यों के दौरान कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इन कार्यों से भविष्य में अचानक होने वाले बिजली कटौती की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।
Delhi Power Cut: कहां-कहां होगी बिजली कटौती?
साकेत - दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
- जगदम्बा कैंप, शेख सराय - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- जाफ़रपुर - सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- श्री हंस नगर - 11KV फीडर मेंटेनेंस
मोहन गार्डन - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- विपिन गार्डन एक्सटेंशन, विपिन गार्डन, नवादा - LT सर्किट मेंटेनेंस
जनकपुरी - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- ब्लॉक H, नानकपुरा, हरि नगर - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- एमसीडी मार्केट, अशोक नगर - LT सर्किट मेंटेनेंस
- प्रेम नगर, जनकपुरी - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- ब्लॉक C, जनकपुरी - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
खानपुर - सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- ब्लॉक D, संगम विहार - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- पॉकेट C, राजू पार्क, संगम विहार - ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
नांगलोई - सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- निलोठी गांव, चंदर विहार, रिसाला गार्डन निलोठी - 11KV फीडर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
Delhi Power Cut: बिजली कंपनी ने क्या कहा?
बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए आवश्यक है। कंपनी के अनुसार, "अस्थायी असुविधा के बावजूद यह प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भविष्य में उपभोक्ताओं को अचानक होने वाली बिजली कटौती से राहत दिलाएगा।"
- बिजली कटौती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद रखें।
- बैकअप व्यवस्था जैसे इन्वर्टर और पावरबैंक पहले से तैयार रखें।
- किसी भी आपात स्थिति में बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
यदि तय समय से ज्यादा देर तक बिजली बहाल नहीं होती है तो उपभोक्ता BRPL की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए इस तरह का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। हालांकि, आम उपभोक्ता के लिए ये घंटे मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications