Delhi Power Cut: 16 अप्रैल को नहीं आएगी लाइट! कब और कहां होगा पावर कट का असर, चेक करें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut: दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार यानी 16 अप्रैल का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख डिवीजनों में बिजली कटौती की घोषणा की है।

यह कटौती सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर अलग-अलग इलाकों में दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। बिजली विभाग के मुताबिक, यह मेंटेनेंस गर्मियों के पीक सीजन से पहले सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी और अघोषित कटौती से बचा जा सके।

delhi-power-cut-bses-brpl-scheduled

Delhi Power Cut BSES Scheduled: किन इलाकों में कब कटेगी बिजली?

BSES Scheduled के मुताबिक, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली दक्षिण दिल्ली के इलाकों में कल काफी काम होना है। साकेत के पुष्प विहार सेक्टर-3 में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक और सैनिक फार्म (बीस सूत्री हरिजन बस्ती) में दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा, कालकाजी के H-ब्लॉक में ट्रांसफार्मर बदलने के कारण 3 घंटे की कटौती होगी। चितरंजन पार्क (CR Park) के A और C ब्लॉक में भी सुबह 11:04 से दोपहर 1:04 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा। महरौली के रूपम वाला कुआं इलाके में दोपहर 12:00 से 12:45 तक हल्की कटौती रहेगी।

Delhi LPG Price: दिल्ली में LPG की कीमतों में फिर उछाल, 15 अप्रैल को बढ़ गए घरेलू गैस के दाम, जानें पूरी डिटेल
Delhi LPG Price: दिल्ली में LPG की कीमतों में फिर उछाल, 15 अप्रैल को बढ़ गए घरेलू गैस के दाम, जानें पूरी डिटेल

पश्चिमी दिल्ली (द्वारका, विकासपुरी, पंजाबी बाग)

द्वारका के सेक्टर-22 (पॉकेट-1) में नेटवर्क अपग्रेडेशन की वजह से सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक पावर कट रहेगा। वहीं, विकासपुरी के शिव विहार और हस्तसाल इलाके में 11KV फीडर की मरम्मत के चलते 11:00 से 1:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी। पंजाबी बाग के तहत आने वाले पश्चिम विहार (CA अपार्टमेंट्स) में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

नंगलोई, मुंडका और नजफगढ़

ग्रामीण और बाहरी दिल्ली के हिस्सों में भी मेंटेनेंस कार्य जारी रहेगा। नंगलोई के वंदना विहार और नजफगढ़ के कुतुब विहार फेज-1 में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ट्रांसफार्मर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही नंगलोई के नरेश पार्क और मुंडका एक्सटेंशन में भी 2 से 3 घंटे की कटौती निर्धारित है।

खानपुर और संगम विहार क्षेत्र

खानपुर डिवीजन के तहत आने वाले मदनगीर गांव, तिगरी कॉलोनी और पुल प्रहलादपुर (HR-ब्लॉक) में नई केबल बिछाने और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम होगा। इन सभी इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

क्यों की जा रही है यह कटौती?

बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जैसे:

  • पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नए और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर लगाना।
  • हवा में नमी के कारण होने वाले तकनीकी फॉल्ट को रोकने के लिए 'बसबार' की सफाई।
  • नई बिजली लाइनें (LTAB Circuit) बिछाना ताकि लोड बढ़ने पर तार न टूटें।
  • सिविल वर्क और नेटवर्क को और आधुनिक बनाना।

Delhi Power Cut होने पर क्या करें, BSES का लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर की गर्मी को देखते हुए अपने पानी के टैंक भर लें और बिजली से चलने वाले जरूरी काम दोपहर 11 बजे से पहले ही निपटा लें। विशेष रूप से ऑनलाइन काम करने वाले लोग अपने बैकअप उपकरणों को चार्ज रखें।

BSES हेल्पलाइन: अगर आपके इलाके में निर्धारित समय के बाद भी बिजली नहीं आती है, तो आप BSES के आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Delhi Water Cut: 16 अप्रैल को 6 घंटे बंद रहेगा पानी, साउथ दिल्ली में सबसे ज्यादा परेशानी,पहले से कर लें तैयारी
Delhi Water Cut: 16 अप्रैल को 6 घंटे बंद रहेगा पानी, साउथ दिल्ली में सबसे ज्यादा परेशानी,पहले से कर लें तैयारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+