Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Power Cut: अंधेरे में रहेंगे दिल्ली के कई इलाके! पॉवर कट का शेड्यूल जारी, चेक करें अपने क्षेत्र की लिस्ट

Delhi Power Cut Today: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को शनिवार, 7 फरवरी 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने नियमित रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्यों के चलते मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।

कंपनी के मुताबिक, यह कटौती ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, LT सर्किट और HVDS मेंटेनेंस जैसे जरूरी कार्यों के कारण की जाएगी।

delhi-power-cut-7-february-

बीआरपीएल का कहना है कि यह शटडाउन भविष्य में होने वाली बड़ी तकनीकी समस्याओं और अचानक बिजली गुल होने की घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है।

BSES Power Outage Schedule: किस-किस इलाके में रहेगी बिजली बाधित?

जारी शेड्यूल के मुताबिक, जनकपुरी, निजामुद्दीन, वसंत कुंज, हौज खास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नेहरू प्लेस, जाफरपुर, खानपुर समेत कई क्षेत्रों में तय समय के लिए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी।

जनकपुरी क्षेत्र

जनकपुरी डिवीजन में कई इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 या 2 बजे तक बिजली कटौती होगी।

  • मयापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II (पॉकेट GI)
  • ब्लॉक-4 अशोक नगर
  • अदिति अपार्टमेंट्स
  • नांगली जलाब, जनकपुरी

यहां ट्रांसफॉर्मर और LT सर्किट की मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

निजामुद्दीन डिवीजन

निजामुद्दीन क्षेत्र के लोगों को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है।

  • जल विहार
  • प्रगति मैदान
  • हरि नगर आश्रम
  • साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 (ब्लॉक D और ब्लॉक H)

यहां ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस की जाएगी।

वसंत कुंज और आसपास के इलाके

वसंत कुंज डिवीजन में भी 11 बजे से 1 या 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • सेक्टर-D, वसंत कुंज
  • ब्लॉक-R, महिपालपुर गांव
  • हरिजन बस्ती, राजोकरी

हौज खास, नेहरू प्लेस और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी

  • हौज खास: यूसुफ सराय और कल्चरल सेंटर में 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती

नेहरू प्लेस: 11 बजे से 12 बजे तक

  • न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी: ओखला ब्लॉक-A और जसोला गांव/जसोला विहार में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटौती

ग्रामीण और बाहरी इलाके में रहेगा पॉवर कट

जाफरपुर कलां गांव: सुबह 10 बजे से 1 बजे तक

खानपुर (पुल पहलादपुर, ब्लॉक RZF): HVDS मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से 1 बजे तक बिजली बाधित

क्यों जरूरी है यह मेंटेनेंस?

BRPL के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर और बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और मरम्मत जरूरी होती है ताकि:

  • गर्मियों में ओवरलोड से बचा जा सके
  • अचानक होने वाली बिजली कटौती रोकी जा सके
  • उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सके

BSES Scheduled Outages:बिजली कंपनी की अपील

7 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों की बिजली कटौती भले ही असुविधाजनक हो, लेकिन BRPL के मुताबिक यह कदम भविष्य में स्थायी और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और सहयोग बनाए रखें।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपनी दैनिक योजनाएं पहले से बना लें और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+