Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Power Cut: राजधानी में 11 फरवरी को गुल रहेगी बिजली, साउथ दिल्ली के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को 11 फरवरी 2026 बुधवार को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी की बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस और प्रिवेंटिव मरम्मत कार्यों के चलते मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।

कंपनी के मुताबिक यह कटौती ट्रांसफॉर्मर, एलटी सर्किट, 11 केवी फीडर और एचवीडीएस सिस्टम की मरम्मत और सुरक्षा जांच के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाया जा सके।

delhi-power-cut-11-february-schedule-released

Delhi Power Cut Schedule: किन-किन इलाकों में होगी बिजली कटौती

BRPL की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में तय समय पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

जनकपुरी (Janakpuri)

जनकपुरी डिवीजन के अंतर्गत तिहाड़ सेंट्रल जेल, ब्लॉक C-4F जनकपुरी, शिव नगर, हरि नगर के बेरी वाला बाग, मयापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II के पॉकेट-S समेत कई इलाकों में सुबह 11 बजे से 1 बजे और कुछ स्थानों पर दोपहर 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। तिहाड़ सेंट्रल जेल क्षेत्र में रूटीन और एलटी सर्किट मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर शटडाउन किया जाएगा।

हौज खास (Hauz Khas)

सफदरजंग एन्क्लेव के नौरोजी नगर ब्लॉक A-1 और पंचशील पार्क (साउथ) के ब्लॉक-S में 11:00 से 13:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

साकेत (Saket)

साकेत डिवीजन में अधचिनी गांव (कुतुब एन्क्लेव), मालवीय नगर के हौज रानी और शिवालिक इलाके के ब्लॉक-A में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

वसंत कुंज (Vasant Kunj)

सेक्टर-D वसंत कुंज, समालखा, कपासहेड़ा एस्टेट, पुष्पांजलि फार्म्स और कपासहेड़ा एक्सटेंशन में 10:00 से 13:00 बजे के बीच एलटी सर्किट और 11 केवी फीडर की मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony)

ओखला के ब्लॉक-A इलाके में 11:00 से 14:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती रहेगी।

नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश

ग्रेटर कैलाश-1 के ब्लॉक-S क्षेत्र में 11:00 से 13:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सरीता विहार (Sarita Vihar)

अली एक्सटेंशन इलाके में 11:00 से 12:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

मुंडका (Mundka)

बक्करवाला गांव और जेजे कॉलोनी बक्करवाला क्षेत्र में 11:00 से 13:00 बजे तक 11 केवी फीडर पर ट्री ट्रिमिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

जाफरपुर (Jaffarpur)

जाफरपुर कलां गांव, दौराला गांव और कृष्ण विहार (नजफगढ़) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती रहेगी।

खानपुर और संगम विहार

देवली संगम विहार के ब्लॉक-L और ब्लॉक-G, जवाहर पार्क खानपुर के विभिन्न पॉकेट्स और खानपुर कॉलोनी में 10:00 से 13:00 बजे तक HVDS मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

BRPL की आम जनता से अपील

BRPL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक काम पहले ही निपटा लें और बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। कंपनी का कहना है कि यह मेंटेनेंस भविष्य में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता BRPL के कस्टमर केयर नंबर या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+