Delhi Pollution: धुंध की सफेद चादर में लिपटी दिल्ली, AQI आज भी बहुत खराब, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): राजधानी दिल्ली के मौसम में तेजी से परिवर्तन जारी है। कभी सर्दी और कभी गर्मी ने लोगों को तंग किया हुआ है तो वहीं अब राजधानी में कोहरे ने भी अपना रंग हल्का-हल्का जमाना शुरू कर दिया है लेकिन दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं है, आज भी यहां की हवा काफी जहरीली है, सुबह से चारों ओर यहां पर धुंध छाई हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार आज भी दिल्ली में AQI 309 (बहुत खराब) श्रेणी में है। तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा का AQI 235 और गुरुग्राम का AQI 351पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में यहां पर सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।

Delhi Pollution

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, कब से होगा ठंड का अहसास ? वनइंडिया हिंदी | *News

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 328 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 299 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 347 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 324 AQI
    • परपड़गंज - 354 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 322 AQI

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Pollution

    मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली में दिखने लग गया है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज रह सकता है। दिल्ली और आज-पास के इलाकों में मौसम दिन में साफ और शुष्क रहेगा इसलिए यहां पर प्रदूषण में कमी के आसार तो फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि दिल्ली में स्थिति पहले से बेहतर हुई है इसलिए रविवार रात को केजरीवाल सरकार ने बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों से प्रतिबंध हटाने का आदेश जारी किया है लेकिन अभी भी सबके लिए पीयूसी सर्टिफिकेट जरूरी है।

    Delhi Pollution

    जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं। तो वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+