Delhi Pollution: दिल्ली-NCR से हटाया गया GRAP-3, कौन सी पाबंदिया रहेंगी जारी
Delhi Pollution:दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। बुधवार देर शाम को, दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 दर्ज किया गया। दिन भर खिली तेज धूप और हवा की गति में वृद्धि के कारण एक्यूआई में यह गिरावट देखी गई।
प्रदूषण के स्तर में आई कमी को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में GRAP-3 प्रतिबंधों को हटा दिया गया है, तीसरे चरण के तहत लगाई गई सारी पाबंदियां हटा दी गई। हालांकि राजधानी और एनसीआर में अभी भी GRAP-2 दिशानिर्देशों के तहत रहेगी।

पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में स्कूल और सरकारी कार्यालय अब फिजिकल रूप से काम करेंगे। उन्होंने नई दिल्ली में सचिवालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये जानकारी दी।
मंत्री ने कहा, "मैं सभी दिल्ली निवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि CAQM के आदेशानुसार, दिल्ली में GRAP-3 प्रतिबंध अब हटा दिए गए हैं और GRAP-2 वर्तमान में राजधानी में लागू है।"
50% वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था वापस ले ली गई
सरकारी कार्यालयों के लिए 50% वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था वापस ले ली गई है, और स्कूलों में चल रहे हाइब्रिड मोड को भी बंद कर दिया गया है।"इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को हटाने का निर्णय लिया गया है।
GRAP के तीसरे चरण के हटने से वे सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगी, जो पहले बंद थीं। यह कदम दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण उठाया गया था, लेकिन अब स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
इस फैसले के बाद निर्माण और ध्वस्तीकरण से संबंधित सभी गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सकेगा। इससे पहले, GRAP के तीसरे चरण के तहत इन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
हालांकि, CAQM ने कहा कि GRAP के पहले और दूसरे चरण के तहत 21 नवंबर को अधिसूचित कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी और NCR में प्रदूषण के स्तर को बिगड़ने से रोकने के लिए इनकी सख्ती से निगरानी की जाएगी।
दिल्ली में प्रदूषण अभी भी गंभीर श्रेणी में
हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार है, जो चिंता का विषय है। हाल ही में AQI में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन समग्र स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है।
सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर विशेष रूप से बढ़ जाता है, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई जैसी शिकायतें आम हो गई हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो शारीरिक श्रम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications