Delhi Pollution: दिल्ली की हवा खराब, AQI पहुंचा 395, मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार को धूएं का गुबार देखा गया, जिसने वैज्ञानिकों को हैरानी में डाल दिया है। अनुमान है कि ये स्थिति आगे भी दिखेगी।

Delhi Pollution

Delhi Weather Updates: दिल्ली का मौसम लोगों के लिए पहेली बन गया है। कभी सर्द कभी गर्म से लोग त्रस्त हो गए हैं तो वहीं प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे राजधानी में आज सुबह बादल छाए हुए थे जिसकी वजह से यहां का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री पहुंच गया, जिसके कारण लोगों को फौरी तौर पर तो गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को धूल भरी आंधी चलने के कारण दिल्ली की आबोहवा फिर से खराब हो गई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि आज सुबह नौ बजे दिल्ली का AQI 395 पहुंच गया , जो कि बेहद ही खराब श्रेणी में आता है। जिसकी वजह से दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की गुरुवार को बैठक बुलाई है।

आपको बता हैं कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है इस कारण यहां पर प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि आने वाले सात दिनों में गर्मी तो पड़ेगी लेकिन हीटवेव की संभावना नहीं है। पराली जलाने और मौसम शुष्क होने की वजह से इस वक्त दिल्ली में धूंएं का गुबार देखा जा रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक अभी इस वक्त दिल्ली की स्थिति निम्नलिखित है

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 385 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 328 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 410 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 413 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 393 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 397 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 370 AQI

क्या है मापदंड

  • शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा
  • 51 से 100 के बीच संतोषजनक
  • 101 से 200 के बीच मध्यम
  • 201 से 300 के बीच खराब
  • 301 से 400 के बीच बेहद खराब
  • और 401 से 500 के बीच बेहद गंभीर

क्या होता है AQI?

AQI का पूरा नाम एयर क्वालिटी इंडेक्स होता है जो कि हवा के स्तर को नापता है। इसका मापन मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+