विराट कोहली और धोनी की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटरों की बेटियों पर सोशल मीडिया की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटियों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ये कदम दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद की है। मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल IFSO (Intelligence Fusion and Strategic Operations) कार्रवाई कर रही है।

क्रिकेटर धोनी और कोहली की बेटियों और उनकी पत्नियों को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल इन टिप्पणियों के धुंधले स्क्रीनशॉट पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "देश के 2 बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और धोनी की बच्चियों की तस्वीरें ट्विटर पर डालकर कुछ एकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। 2 साल और 7 साल की बच्ची के बारे में ऐसी घटिया बातें? कोई खिलाड़ी नहीं पसंद तो क्या उसकी बच्ची को गाली दोगे? पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।"

क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में इस सप्ताह गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग ने सख्ती की। मामले में कार्रवाई में देरी पर DCW Chief स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) साइबर सेल को नोटिस भेजा था। जिसके बाद पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआई दर्ज की। इस कार्रवाई के बाद स्वाति मालीवाल एक ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली गई। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ्तार होंगे और सलाखों के पीछे जाएंगे।"

Recommended Video

    Who is Ruchir Modi जिसे IPL Founder Lalit Modi ने बनाया अपना उत्ताधिकारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+