पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में खूनी खेल, झड़प में दो लोगों की मौत, सात घायल
दिल्ली पुलिस ने दो लोगों की हत्या और सात लोगों के घायल होने के मामले में केस दर्ज किया है। मामला पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी का है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके के फ्रेंड्स एन्क्लेव के पास हुई मारपीट में दो लोगों की हत्या कर दी गई। कुल 7 लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हिंसा के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर मामला मामला दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि मुंडका इलाके की हिंसा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंडका इलाके के फ्रेंड्स एन्क्लेव में बुधवार को दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनू और नवीन के रूप में हुई है।

Recommended Video
बीच-बचाव करने वालों के साथ मारपीट
पुलिस के अनुसार मारपीट और झगड़े की सूचना मिली थी। फ्रेंड्स एन्क्लेव, मुंडका के निवासी सोनू और उसके परिचित अभिषेक के बीच झगड़ा हुआ। अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और बीच-बचाव करने वालों के साथ मारपीट की और चाकू मारा। उसके बाद अभिषेक को दबोच लिया और चाकू मार दिया।
सात लोग गंभीर रूप से घायल
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिंसक संघर्ष में कुल सात लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि अन्य तीन की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं पीड़ित
पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया।
ये लोग मुंडका इलाके की एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूर हैं। पुलिस ने कहा कि हमले का प्रारंभिक कारण निर्णायक रूप से स्थापित नहीं हो सके है। मामले के सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
-
Yamuna में शाही मौज की तैयारी पर चला हथौड़ा! करोड़ों का VIP बोट टेंडर रद्द, 2 अधिकारी भी नपे, कैसे हुआ खुलासा? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications