Delhi: 'कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला', दिल्ली एयरपोर्ट-अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पर पुलिस

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे और राष्ट्रीय राजधानी के आधा दर्जन से अधिक सरकारी अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मामले में पुलिस ने राहत भी खबर दी है। पुलिस ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट को रविवार दोपहर एक अज्ञात अकाउंट से ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्रेषक ने परिसर के अंदर एक विस्फोटक उपकरण की उपस्थिति की धमकी दी।

airport

डीसीपी नॉर्थ मनोज मीना ने बताया कि शुरुआत में रविवार दोपहर को बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल सहित दो सरकारी अस्पतालों में इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे।धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी।

दिल्ली पुलिस और अग्निशमन सेवा विभाग की टीमें इन स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही थीं, राष्ट्रीय राजधानी के पांच अन्य सरकारी अस्पतालों ने भी रविवार शाम को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने की सूचना दी, जिसके बाद सभी स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

इन अस्पतालों को मिले धमकी वाले ईमेल
जिन अस्पतालों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले उनमें डाबरी में दादा देव अस्पताल, हरि नगर में दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल, दिलशाद गार्डन में गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, मलका गंज में हिंदू राव अस्पताल और अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल, राजपुर रोड का हॉस्पिटल शामिल हैं। बम की धमकी के तुरंत बाद सभी जगहों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके काकरान ने कहा कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने यहां आकर पूरे अस्पताल की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। हम अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं, पुलिस भी जांच कर रही है।

12 दिन पहले 131 स्कूलों को भी मिली थी धमकी
बम की धमकी वाले ये ईमेल दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के करीब दो हफ्ते बाद आए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 1 मई को कुल 131 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। बाद में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ईमेल को 'धोखा' बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+