दिल्लीः अलकायदा ने दी IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भेजा ईमेल

नई दिल्ली, 08 अगस्त। एक बड़ी खबर राजधानी से है, आतंकी संगठन अलकायदा की ओर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस को अलकायदा के नाम से एक ईमेल आया है, जिसमें अगले कुछ दिनों में हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि ये मेल शनिवार शाम 5 बजे दिल्ली पुलिस को किया गया है।

Recommended Video

    Delhi: IGI Airport को बम से उड़ाने की धमकी, Al Qaeda के नाम से भेजा गया ईमेल | वनइंडिया हिंदी
    दिल्लीः अलकायदा ने दी IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भेजा ईमेल

    इस बारे में आईजीआई एयरपोर्ट ने अधिकारिक बयान में कहा है कि यह सच है कि अलकायदा की ओर ले ईमेल किया गया है। हम जांच कर रहे हैं और हमने सभी सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है। चारों ओर की सुरक्षा काफी कड़ी है।आईजीआई पुलिस स्टेशन ने कल एयरपोर्ट प्रशासन को इस बारे में बताया है।अलकायदा सरगना की ओर से जो ईमेल किया गया है , उसमें कहा गया है कि करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना आज भारत आ रहे हैं और वो अगले 3 दिनों में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं।

    चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

    ये मेल दिल्ली पुलिस को [email protected] से भेजा गया है। जिसके बाद से चारों ओर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि ऐसा ही धमकी भरा मेल 21 मार्च 2021 को भी दिल्ली पुलिस को भेजा गया था, जिसमें भी एयरपोर्ट को ही बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    दहशत का पर्याय है आतंकी संगठन अलकायदा

    आपको बता दें कि आतंकी संगठन अलकायदा दहशत का पर्याय है। ये एक बहुराष्ट्रीय उग्रवादी सुन्नी इस्लामवादी संगठन है। जिसकी स्थापना ओसामा बिन लादेन और अब्दुल्लाह आज़म ने कुछ अरब स्वयंसेवकों द्वारा 1988 में कीू थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसे खतरनाक आतंकवादी संगठन करार दिया है। ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को अमरीकी सेना ने पाकिस्तान में मार डाला था। इसके बाद से इस संगठन का अध्यक्ष डॉक्टर अयमन अल-ज्वाहिरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+