The Wire के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन और एमके वेणु के घर दिल्ली पुलिस का छापा, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की द वायर और अन्य संपादकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है।
The Wire Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच न्यज बेवसाइट The Wire के संस्थापक संपादकों सिद्धार्थ वरदराजन और संस्थापक एम के वेणु के घर छापेमारी कर रही है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की द वायर और अन्य संपादकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द वायर के संपादक के इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच करेगी।

छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु और अन्य के लोगों के आवास से उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, लैपटॉप) जब्त किए गए हैं। आज किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही कोई पूछताछ हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने द वायर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि मीडिया कंपनी द वायर ने उनकी छवि को धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए हैं।
मालवीय ने अपनी तहरीर में 'द वायर' और उसके संस्थापक संपादकों सिद्धार्थ वरदराजन, सिद्धार्थ भाटिया सिद्धार्थ वरदराजन, सिद्धार्थ भाटिया और एमके वेणु के अलावा डिप्टी एडिटर और कार्यकारी न्यूज प्रोड्यूसर जाह्नवी सेन, 'द वायर' की मालिक संस्था 'फाउंडेशन फॉर इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म' और अन्य अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया गया है।
अपनी शिकायत को लेकर मालवीय ने शुक्रवार को कहा था कि वो द वायर के खिलाफ खिलाफ दीवानी और फौजदारी कोर्ट में जाएंगे। वहीं द वायर ने अपनी खबरों में कहा कि अमित मालवीय का का मेटा से साथ गहरा संबंध है वो अपने हित में किसी भी पोस्ट को हटवा सकते हैं।
मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटा रही है। जिसके तहत सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने एम वेणु और सिद्धार्थ वरदराजन के घर पर छापेमारी की है।












Click it and Unblock the Notifications