Delhi: बाइक पेट्रोलिंग पर निकले दिल्ली पुलिस के अधिकारी, G20 समिट से पहले गश्त की तेज

Delhi G20 Summit: दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद की जा रही है। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी है।

जी20 समिट से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर की गई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने लगभग 45 पुलिस कर्मियों के साथ गुरुवार को बाइक पर गश्त का नेतृत्व किया।

Delhi Police

धार्मिक स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस टीम ने जहांगीरपुरी, लाल किला, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र, आदर्श नगर, मॉडल टाउन और बाहरी रिंग रोड के आसपास के क्षेत्रों सहित संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

नाव से भी की जा रही गश्त

इसके अलावा पुलिस ने मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों के आसपास भी गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा यमुना नदी में भी पुलिस नाव से गश्त कर रही है।

दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेन्द्र पाठक ने कहा, "दिल्ली पुलिस का मजबूत सुरक्षा इंतजाम है। लॉ एंड ऑर्डर का पर्याप्त, मजबूत, रणनीतिक और स्मार्ट इंतजाम है। सभी चीजों का आकलन करके इंतजाम किए गए हैं। लोगों को साथ लेकर काम हो रहा है।"

ड्रोन सिस्टम लगाया

इधर, किसी भी संभावित ड्रोन खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित भारतीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली को राष्ट्रीय राजधानी में राजनयिक एन्क्लेव में तैनात किया गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक DRDO और भारतीय सेना के ड्रोन सिस्टम अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ हवाई खतरों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

8 सितंबर से आना शुरू होंगे नेता

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित जी20 मंच के नेता 8 सितंबर से दिल्ली पहुंचना शुरू कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+