पहले पुलिस अफसर ने की पूजा, फिर हटाई मूर्ति और चलवाया बुलडोजर, भजनपुरा मंदिर टूटने का Video Viral
Bhajanpura Hanuman Temple Demolishes: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। दिल्ली के भजनपुरा चौक इलाके में हनुमान मंदिर और मजार को शांतिपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर मंदिर और मजार तोड़ा गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भजनपुरा हनुमान मंदिर को तोड़े जाने से पहले की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है।

इन तस्वीरों में देखा जा रहा है कि भजनपुरा में मंदिर तोड़ने से पहले पुलिस अफसर ने भगवान हनूमान की पूजा-अर्चना की है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक भजनपुरा में हनुमना मंदिर गिराने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने खुद पूजा-अर्चना और आरती की।
जिसके बाद भगवान की मूर्तियों को सम्मान के साथ वहां से हटाया गया और फिर मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट ने मंदिर और मजार तोड़े जाने के मामले पर कहा, ''हमने आपसी सहमती से दोनों स्ट्रक्चर हटाए हैं। यहां भक्तजनों को पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुछ आशंकाएं थीं जिसके बाद हमने उनसे बात की। पुजारी जी ने अपने से ही मुर्तियां को गाड़ी में रखा और उसके बाद हमने प्रक्रिया शुरू की। कुछ एक दो मुर्तियां थीं जो दिवार का हिस्सा थीं उनको दिवार के साथ ही हटाया जा सकता था।''
देखें ट्विटर पर लोग कैसे कर रहे हैं रिएक्ट
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विभाग की एक टीम सुरक्षा बलों के साथ इलाके में 02 जुलाई की सुबह पहुंची और सुबह करीब छह बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर हाईवे की सड़क को और चौड़ा करने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है और कार्रवाई रोकने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications