Shraddha Case में दिल्ली पुलिस को मिला अहम सुराग, बैग ले जाते CCTV में कैद हुआ हत्यारा आफताब

Shraddha Murder Case: अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की बेरहमी से हत्या करने वाला आफताब अमीन पूनावाला पुलिस की पूछताछ में रोजाना नए-नए खुलासे कर रहा है। हालांकि अभी असली सच आना बाकि है, क्योंकि जल्द ही आफताब का नार्को टेस्ट होगा। इस बीच श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वो तीन बार चक्कर लगाते हुए देखा गया है। पुलिस को शक है कि वो श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को फेंकने के लिए बैग के साथ बाहर निकला होगा।

सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ दिखा आफताब

सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ दिखा आफताब

दरअसल, एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस महरौली के जंगल के अलावा गुरुग्राम से लेकर दिल्ली के कई इलाकों में श्रद्धा के अंगों को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। तो वहीं सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ दिखे आफताब को लेकर पुलिस ने शक जाहिर किया है कि वह श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने जा रहा था।

पुलिस के हाथ लगा 18 अक्टूबर का फुटेज

पुलिस के हाथ लगा 18 अक्टूबर का फुटेज

बता दें कि श्रद्धा की पहले आफताब ने गला घोंटकर हत्या की थी और फिर उसके बाद चॉपर से लाश के 35 टुकड़े कर दिए थे। और फिर फ्रिज खरीदकर कटी हुई बॉडी के पार्ट उसमें स्टोर कर दिए और कई दिनों तक उनको फेंकता रहा। इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 18 अक्टूबर के सीसीटीवी फुटेज का आकलन किया है, जिसमें आफताब को एक बैग ले जाते हुए देखा जा सकता है और यह शक है कि वह अपनी प्रेमिका के शरीर के कटे हुए हिस्सों को ठिकाने लगाने जा रहा था।

6 दिन से चल रहा पुलिस का सर्च ऑपरेशन

6 दिन से चल रहा पुलिस का सर्च ऑपरेशन

सीसीटीवी फुटेज में आफताब ने तीन चक्कर लगाए, जिसे लेकर पुलिस ने आशंका जताई कि वह शरीर के उन हिस्सों को निपटाने के लिए बैग के साथ बाहर हो सकता है, जिन्हें उसने कई दिनों तक राजधानी में अलग-अलग इलाकों में डंप किया था। इस बीच श्रद्धा हत्याकांड में गायब हुए अहम सबूतों का पता लगाने के लिए महरौली के जंगल में दिल्ली पुलिस का तलाशी अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा।

हत्या के दिन ड्रग्स के नशे में था आफताब

हत्या के दिन ड्रग्स के नशे में था आफताब

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए हाल ही में बताया कि हत्या के दिन वह ड्रग्स के नशे में था। जिसके लिए श्रद्धा उसे मना भी करती थीं। बता दें कि अब तक सामने आए खुलासे में आरोपी ने कबूल किया कि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बना रहीं थी और इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। 18 मई को भी ऐसा ही हुआ, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+