दिल्ली पुलिस ने 40 UPSC अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया, अपनी इन मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
बड़ी संख्या में यूपीएसएसी अभ्यर्थियों ने मंगलवार देर रात तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका और कोरोना का हवाला देते हुए उम्र की सीमा में छूट देने की मांग की।

UPSC Aspirants Protest in Delhi: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार को यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों ने (UPSC aspirants) ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए एक्स्ट्रा अटेम्प्ट (एक और मौका) देने की मांग की। इसी के साथ छात्रों ने आयु में भी छूट देने की मांग रखी।
देर रात तक किया छात्रों ने प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में यूपीएसएसी अभ्यर्थियों ने मंगलवार देर रात तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका और कोरोना का हवाला देते हुए उम्र की सीमा में छूट देने की मांग की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे यूपीएससी उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।
नहीं मिली थी प्रदर्शन की अनुमति
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर डीसीपी सेंट्रल जिला श्वेता चौहान ने बताया कि छात्रों के समूह ने एनओसी/प्रदरशन करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। हालांकि इसे खारिज कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट भी किया गया। जिस पर छात्रों का ग्रुप आक्रामक हो गया और नारेबाजी करने लगा। प्रदर्शनकारियों को समझाने के बार-बार प्रयास के बावजूद वे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने गद्दे की व्यवस्था की और मीडिया की मौजूदगी में धरना शुरू कर दिया।
40 लोगों को हिरासत में लिया
श्वेता चौहान ने आगे बताया कि इसके बाद अतिरिक्त स्टाफ को बुलाया गया और महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटा दिया गया। पुलिस स्टेशन राजेंद्र नगर में डीपी एक्ट के तहत लगभग 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications