New Parliament: उद्घाटन से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 70 पुलिसकर्मी तैनात, CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर
New Parliament House Security: नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा दी है। इलाके में 70 पुलिसकर्मी तैनात है, साथ CCTV से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।

New Parliament Building Inauguration Ceremony: देश को अपना नया संसद भवन मिलने वाला है। पीएम मोदी रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश होगा। इधर, दिल्ली पुलिस ने भी नए संसद भवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।
रविवार को होने वाले नए संसद के उद्घाटन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी है। भवन के आसपास के इलाके में 70 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसीपी रैंक के अधिकारी सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं। नए संसद भवन के आसपास 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहेगी।
24 घंटे सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त तैनाती की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कहा, "हमारा ध्यान कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने पर है।"
दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट
Recommended Video
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले हैं कि उद्घाटन के दिन कुछ असामाजिक तत्व कैंपस की दीवारों पर 'राष्ट्र-विरोधी और पीएम-विरोधी' नारे लिख सकते हैं। इसलिए पुलिस ने 24 घंटे नए संसद भवन के आसपास भारी सुरक्षा तैनात करने का फैसला किया है।
पहलवानों के प्रदर्शन के मद्देनजर फैसला
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध या सभा को रोकने के लिए सभी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया था। बता दें कि सुरक्षा बढ़ाने का फैसला 28 मई को नए संसद भवन के सामने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत के ऐलान के मद्देनजर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications