दिल्लीः पांच दिन पहले नांगलोई में कैंची घोंपकर बच्चे की कर दी थी हत्या, पहचान छुपाने के लिए कटवा ली थी दाढ़ी

दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में बीते 18 जनवरी को बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर भाग गया था। यहा उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने दाढ़ी भी कटवा ली थी। लेकिन घटना की जांच में जुटी पुलिस ने आखिरकार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गुत्थी को सुलझाने में लगी निहाल विहार थाने की पुलिस टीम ने 200 सीसीटीवी फुटेज की जांच और करीब 20 से 25 गलियों की खाक छानने के बाद आखिरकार 100 घंटे के अंदर इस हत्यारे को यूपी से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

delhi police caught accused in case of murder in nangloi

डीसीपी आउटर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभू नाथ उर्फ शिवम है, जो यूपी का ही रहने वाला है। उसने हत्या की यह वारदात को निहाल विहार थाना इलाके में 18 जनवरी की शाम को अंजाम दिया था। जब गली में खेलते हुए उसने 13 साल के बच्चे को कैंची घोंप कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार इस मामले की जानकारी मिलने पर एसीपी विनय माथुर की देखरेख में निहाल विहार एसएचओ धर्मपाल यादव, इंस्पेक्टर जितेंद्र डागर, हेड कांस्टेबल अशोक, संदीप, कॉन्स्टेबल देवेंद्र और सोनू की टीम बनाई गई।

इस टीम ने वारदात वाली जगह से लेकर कई गलियों तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमे पुलिस को एक लड़के के पीछे भागते हुए 2 युवक नजर आए। फिर पुलिस टीम युवकों की पहचान करके उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वारदात के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा किया था। लेकिन जब आगे जाने पर कुछ महिलाएं जो सड़क पर खड़ी थी उसकी मदद लेकर आरोपी भागने में कामयाब हो गया फिर पुलिस टीम और आगे पूछताछ करती हुई आरोपी के बारे में पहचान करने में कामयाब हो गई।

इसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत यूपी के उस जगह के बारे में पता लगाया। फिर स्थानीय पुलिस की मदद से इस हत्यारे को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। इस तरह ब्लाइंड मर्डर के इस मामले में निहाल विहार थाने की पुलिस टीम ने सूझबूझ से हत्या के मामले को सुलझा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+