LG के कहने पर दिल्ली पुलिस ने 'हरित कलश यात्रा' रोक दी, मंत्री गोपाल राय का बड़ा आरोप
New Delhi: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि LG के कहने पर दिल्ली पुलिस ने 'हरित कलश यात्रा' रोक दी। इस यात्रा का उद्देश्य कनॉट प्लेस में पौधारोपण के प्रति जागरूकता अभियान चलाना था।
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के विंटर एक्शन प्लान के तहत मंगलवार सुबह 'हरित कलश यात्रा' आयोजित की जानी थी।

राय ने पत्रकारों से बातचीत करके हुए कहा कि कल रात एलजी ने फरमान किया और आज दिल्ली पुलिस ने पर्यावरण को बचाने के लिए कनॉट प्लेस में आयोजित कार्यक्रम को रोक दिया गया। उन्होंने कहा, दिल्ली के विभिन्न इलाकों से महिलाएं आई थीं और जैसे महिलाओं ने जैसे अपने सिर पर कलश उठाया, पुलिस ने मेरे पहुंचने से पहले कार्यक्रम बंद करवा दिया। कार्यक्रम के लिए बकायदा दिल्ली पुलिस से अनुमति ले ली गई थी, बावजूद ऐसा किया गया।
एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा, LG साहब बिना किसी इजाज़त के हज़ारों पेड़ काट देते हैं और अब जो लोग वृक्षारोपण के लिए अभियान चला रहे हैं, उन्हें भी भगा रहे हैं। उन्हें किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। आगे मंत्री गोपाल राय ने कहा, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के जनजागरूकता अभियान के तहत दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित "हरित कलश यात्रा" को दिल्ली पुलिस द्वारा रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे कितनी रूकावटे आये प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के मध्य और सीमा से सटे इलाकों में अगले 6 दिनों तक निषेधाज्ञा लागू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications