दिल्ली पुलिस ने जालसाजों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 लोग गिरफ्तार, एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर ठगी
दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरोह अपनी जाल में बेरोजगार लोगों को फंसाते थे। नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम ठगते थे।

Delhi Police Busts Fraudsters Gang: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने 100 से अधिक बेरोजगार लोगों को निजी एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर ठगी की थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार 9 लोगों की पहचान कर ली गई है।
मानवेंद्र सिंह राजावत (23), विनीत सिंह भदौरिया (28), अजीत सिंह राजावत (22), दीपक सिंह चौहान (28), सुरेंद्र प्रताप सिंह (32), रजत सेंगर (25), अभय यादव ( 22), सत्यम सिंह (23) और शिवम सिंह राजावत (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के सह-आरोपी आमिर और शिवम को भी पकड़ने की दबिश दी जा रही है। जिसने मासूम लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी की।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को ठगने के लिए निजी एयरलाइंस के एचआर एग्जीक्यूटिव के रूप में टेली-इंटरव्यू आयोजित करते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह दिल्ली एनसीआर में सक्रिय था। नोएडा, उत्तम नगर, द्वारका और नवादा सहित कई इलाकों में काम कर रहा था।
नॉर्थ पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि मामला उस वक्त सामने आया, जब बुराड़ी निवासी एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि वेबसाइट पर ऑनलाइन सीवी पोस्ट करने के बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को इंडिगो एयरलाइंस का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि जॉब के लिए आपका सीवी शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके बाद ऑनलाइन इंटरव्यू भी आयोजित किया गया।
इसके बाद कुछ प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद उन्हें बैंक खाते में 137500 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उक्त बैंक खाते में पैसे जमा कराया। काफी दिनों बाद जब नौकरी का कुछ पता नहीं चला तो उसने संपर्क किया तो तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। बाद में उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरोह को भंडाफोड़ करते ही 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पानी सप्लाई के लिए सरकार ने कसी कमर, सीएम ने दिया ये आदेश












Click it and Unblock the Notifications